Details
उड़द की खेती से पहले रखें इन बातों का ध्यान
Author : Soumya Priyam
उड़द की खेती जायद एवं खरीफ दोनों मौसम में सफलतापूर्वक की जाती है। उड़द का सबसे अधिक प्रयोग दाल बनाने में किया जाता है। इसके अलावा इसे बड़ी, पापड़, इडली, डोसा, कचौड़ी, आदि कई अन्य खाद्य पदार्थ भी तैयार किए जाते हैं। इसके साथ ही इसकी खेती से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ती है। उड़द की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम उड़द की खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
उड़द की बुवाई का उपयुक्त समय
-
जायद मौसम में खेती करने के लिए बीज की बुवाई फरवरी-मार्च महीने में की जाती है।
-
खरीफ मौसम में खेती करने के लिए बीज की बुवाई जून-जुलाई महीने में करनी चाहिए।
बीज की मात्रा बीज
-
जायद मौसम में उड़द की खेती करने के लिए प्रति एकड़ खेत में 8 से 10 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
-
खरीफ मौसम में इसकी खेती करने के लिए प्रति एकड़ खेत में 4.8 से 6 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
उपचारित करने की विधि
-
जैविक विधि से बीज उपचारित करने के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा से उपचारित करें।
-
रासायनिक विधि से बीज उपचारित करने के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम थीरम से उपचारित करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
15 Likes
1 Comment
15 January 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App