पोस्ट विवरण
सुने
टमाटर
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

टमाटर को फटने से ऐसे बचाएं, स्वस्थ एवं आकर्षक टमाटर के मिलेंगे अच्छे भाव

टमाटर को फटने से ऐसे बचाएं, स्वस्थ एवं आकर्षक टमाटर के मिलेंगे अच्छे भाव

टमाटर की खेती करने वाले किसानों के सामने फलों के फटने की समस्या बढ़ती जा रही है। यह समस्या फलों के पकने के समय अधिक होता है। जानकारी के अभाव में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी करते हैं टमाटर की खेती और फलों के फटने की समस्या से हैं परेशान तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप टमाटर के फलों के फटने का कारण एवं इस समस्या से निजात पाने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए इस समस्या पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

टमाटर के फलों के फटने का कारण

  • सही समय सिंचाई नहीं करने से फल फटने लगते हैं।

  • बोरान की कमी होने पर भी फलों के फटने की समस्या शुरू हो जाती है।

  • तापमान में बदलाव के कारण भी टमाटर के फल फटने लगते हैं।

  • पौधों में फूल निकलने के समय अत्यधिक मात्रा में नाइट्रोजन का प्रयोग।

  • पोटाश की कमी से भी यह समस्या होती है।

टमाटर के फलों को फटने से बचाने के तरीके

  • मिट्टी में नमी की कमी न होने दें। एक निश्चित अंतराल पर सिंचाई करें।

  • बोरान की कमी की पूर्ति के लिए प्रति एकड़ खेत में 3 से 4 किलोग्राम देहात नियोबोर का प्रयोग करें।

  • पौधों में फूल आने के बाद यूरिया का प्रयोग कम करें। यूरिया की जगह पानी में घुलनशील एनपीके 19:19:19 उर्वरक का प्रयोग करें।

  • पौधों की रोपाई से पहले मुख्य खेत में पोटाश मिलाएं। इससे पौधों में पोटाश की कमी पूरी होगी।

  • प्रति लीटर पानी में 2 ग्राम बोरान 20 प्रतिशत के साथ स्टीकर मिला कर प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इसे लाइक करें एवं अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए टमाटर के फलों को फटने से बचा सकें। टमाटर की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

19 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ