पोस्ट विवरण
सुने
टमाटर
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

टमाटर के फलों पर उभर रहे हैं धब्बे, जानें कारण एवं नियंत्रण के तरीके

टमाटर के फलों पर उभर रहे हैं धब्बे, जानें कारण एवं नियंत्रण के तरीके

कई बार टमाटर के फलों पर छोटे-छोटे धब्बे नजर आने लगते हैं। यह धब्बे हल्के हरे रंग से भूरे रंग के होते हैं। फलों पर धब्बे उभरने के कारण बाजार में इसकी बिक्री नहीं होती है। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम टमाटर के फलों पर धब्बे उभरने का कारण एवं इस पर नियंत्रण के तरीकों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

टमाटर के फलों पर धब्बे उभरने का कारण

  • फफूंद जनित रोगों के कारण टमाटर के फलों पर छोटे-छोटे धब्बे उभरने लगते हैं।

फलों पर होने वाले धब्बों पर नियंत्रण के तरीके

  • 15 लीटर पानी में 25 ग्राम देहात फुल स्टॉप मिला कर छिड़काव करने से फफूंद जनित रोगों पर आसानी से नियंत्रण कर सकते हैं।

  • फफूंद जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 30 ग्राम ब्लू कॉपर (कॉपर ऑक्सी क्लोराइड 50 प्रतिशत) मिला कर छिड़काव करें।

  • इसके अलावा 15 लीटर पानी में 30 ग्राम Conika नामक फफूंदनाशक मिला कर छिड़काव करने से भी टमाटर के फलों पर धब्बों को उभरने से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकरी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

4 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ