पोस्ट विवरण
सुने
टमाटर
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

टमाटर : अधिक पैदावार देने वाली संकर किस्में

टमाटर : अधिक पैदावार देने वाली संकर किस्में

टमाटर की खेती भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में की जा सकती है। इसकी मांग सभी मौसम में बनी रहती है। इसकी खेती करने से पहले अधिक पैदावार देने वाली कुछ संकर किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। अगर आप भी करना चाहते हैं टमाटर की खेती की इसकी कुछ संकर किस्मों की जानकारी के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • अर्का सम्राट : यह अधिक उपज देने वाली किस्मों में शामिल है। इस किस्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह किस्म पत्ती मोड़ रोग, विषाणु झुलसा, जीवाणु झुलसा एवं अगेती धब्बा रोग के लिए प्रतिरोधी है। इस किस्म के फल आकार में गोल एवं चपटे होते हैं। इस किस्म के फलों की भंडारण क्षमता अच्छी होती है। टमाटर को सामान्य तापमान में 15 से 20 दिनों तक आसानी से रखा जा सकता है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने से 400 से 500 क्विंटल तक पैदावार होती है।

  • स्वर्ण वैभव : यह किस्म बिहार, झारखण्ड, पंजाब, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में खेती के लिए उपयुक्त है। इस किस्म के फल गहरे लाल रंग के एवं आकार में गोल होते हैं। प्रत्येक फल का वजन करीब 140 से 150 ग्राम होता है। प्रति एकड़ भूमि से 360 से 400 क्विंटल तक पैदावार होती है।

  • स्वर्ण समृद्धि : यह किस्म बिहार, झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में खेती के लिए उपयुक्त है। इस किस्म के फल लाल रंग के एवं ठोस होते हैं। प्रत्येक फल का वजन करीब 70 से 80 ग्राम होता है। यह किस्म जीवाणु झुलसा रोग एवं अगेती अंगमारी रोगों के लिए प्रतिरोधी किस्म है। पौधों की रोपाई के 55 से 60 दिन बाद फलों की पहली तुड़ाई की जा सकती है। प्रति एकड़ भूमि खेत से करीब 400 से 420 क्विंटल तक पैदावार होती है।

  • अर्का रक्षक : यह किस्म पत्ती मोड़ रोग, विषाणु झुलसा, जीवाणु झुलसा एवं अगेती धब्बा रोग के लिए प्रतिरोधी है। प्रत्येक फल का वजन करीब 75 से 100 ग्राम होता है। भंडारण क्षमता अच्छी होने के कारण टमाटर के फलों को सामान्य तापमान पर 15 से 20 दिनों तक रखा जा सकता है। इस किस्म की खेती खरीफ मौसम एवं रबी मौसम के साथ गर्मियों में भी की जा सकती है। प्रति एकड़ भूमि से 400 से 500 क्विंटल तक पैदावार होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए टमाटर की किस्मों की खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

23 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ