Details
ठंड के मौसम में कैसे करें पशुओं की देखभाल
Author : Dr. Pramod Murari

अक्टूबर महीने से देश के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड की शुरुआत हो जाती है। बदलते मौसम के साथ पशुओं के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में पशुपालकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस समय पशुओं की उचित देखभाल नहीं करने पर उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर तो होता ही है। इसके साथ ही पशुओं के दूध उत्पादन की क्षमता में भी कमी आ जाती है। आइए ठंड के मौसम में पशुओं की देखभाल के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
पशुओं में ठंड लगने के लक्षण
-
ठंड लगने पर पशुओं के नाक एवं आंखों से पानी आने लगता है, भूख में कमी आती है और शरीर के रोएं खड़े हो जाते हैं।
ठंड के मौसम में कैसे करें पशुओं की देखभाल?
-
पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जूट के बोरे पहनाएं।
-
इस मौसम में पशुओं को संतुलित आहार दें।
-
पशुओं के आहार में हरा चारा एवं मुख्य चारा को 1:3 के अनुपात में मिला कर खिलाएं।
-
पशुओं को ठंडा चारा नहीं देना चाहिए।
-
पशुओं को गुनगुना पानी पिलाएं।
-
पशुओं को खुले स्थान में न रखें।
-
पशु आवास की खिड़कियों पर बोरे लगाएं। इससे पशुओं का ठंड हवाओं से बचाव होता है।
-
इस बात को सुनिश्चित करें कि पशु आवास में सीलन की समस्या न हो।
-
पशु आवास की फर्श पर पुवाल बिछाएं।
-
वातावरण में नमी होने के कारण पशुओं में खुरपका, मुंहपका तथा गलाघोंटू रोग होने की समस्या बढ़ जाती है। पशुओं को इस रोगों से बचाने के लिए सही समय पर टीकाकरण कराएं।
-
ठंड के मौसम में अक्सर पशुओं में दस्त की शिकायत होती है। पशुओं को दस्त होने पर तुरंत पशु चिकित्सक की सलाह लें।
यह भी पढ़ें :
-
बकरी पालन की सम्पूर्ण जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों और पशुपालकों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक पशुपालक इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
10 Likes
13 October 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App