पोस्ट विवरण
सुने
मछली पालन
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
पशु ज्ञान
28 Nov
Follow

ठंड के मौसम में कैसे करें मछलियों की देखभाल?

ठंड के मौसम में कैसे करें मछलियों की देखभाल?

ठंड के मौसम में मछली पलकों को कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। ठंड के मौसम में मछलियां तैरना कम कर देती हैं। कई बार मछलियां पानी की सतह के नीचे या कीचड़ में छिप जाती हैं। ऐसे में मछलियों के मरने की संभावना अधिक हो जाती है। अगर आप भी मछली पालन व्यवसाय से जुड़े हैं तो ठंड के मौसम में इनकी देखभाल से जुड़ी जानकारियां होना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

तालाब में पानी की मात्रा कम न होने दें।

  • अन्य मौसम में तालाब में यदि 4-5 फिट पानी रहता है तो ठंड के मौसम में पानी 7 से 8 फिट तक रखें।

  • पानी के तापमान को ठंडा होने से बचाने के लिए प्रति दिन बोरिंग के पानी को तालाब में डालने का प्रयास करें।

  • ठंड के मौसम में मछलियों को सामान्य से कम मात्रा में भोजन देना चाहिए।

  • प्रति किलोग्राम मछली को केवल 20 ग्राम हो भोजन देना चाहिए।

  • पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रति एकड़ तालाब में बालू में 400 ग्राम मृदा प्रोबायोटिक्स एवं 10 किलोग्राम सेजियोलाइट मिला कर प्रयोग करें।

  • 15 दिनों के अंतराल पर तालाब में चूने का प्रयोग करें।

  • मृत एवं बीमार मछलियों को तालाब से बाहर निकालें। इससे अन्य मछलियां प्रभावित नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति इस जानकारी का लाभ उठाते हुए ठंड के मौसम में मछलियों का उचित ध्यान रख सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

10 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ