ठंड के मौसम में मुर्गियों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। हालांकि बड़ी मुर्गियां ठंड को आसानी से सहन कर सकती हैं। लेकिन इस मौसम में चूजों के बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। मुर्गी पालन के द्वारा अधिक मुनाफा प्राप्त करने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से कम होने पर मुर्गी आवास में ओस की बूंदें टपकने लगती हैं। ऐसे में मुर्गी आवास को बोरे या प्लास्टिक आदि से ढंके।
इस मौसम में चूजों को ठंड लगने पर सर्दी-खांसी आदि रोगों के होने की संभावना अधिक होती है।
इस मौसम में शाम या रात में ठंड बढ़ जाती है। इसलिए चूजों की डिलीवरी सुबह के समय कराएं।
चूजों के आने से 1 दिन पहले से शेड को परदों से ढक कर रखें।
इसके साथ ही चूजों के आने से करीब 2 से 4 घंटे पहले से ब्रूडर चलाएं।
मुर्गी आवास की नियमित साफ-सफाई करें।
ठंड के मौसम में दानों की खपत बढ़ जाती है। इसलिए मुर्गियों के फीड में दानों की कमी न होने दें।
मुर्गियों एवं चूजों को हर दिन साफ एवं ताजा पानी दें।
बीमार मुर्गियों को अन्य मुर्गियों से अलग रखें एवं उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी अलग करें।
यह भी पढ़ें :
बटेर पालन की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions