पोस्ट विवरण
सुने
सब्जियां
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

तरकारी ऐप : अब घर बैठे करें सब्जियों की बिक्री

तरकारी ऐप : अब घर बैठे करें सब्जियों की बिक्री

सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को कई बार उचित मुनाफा नहीं मिल पाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है बिचौलिए, जो किसानों से कम कीमतों पर सब्जियां खरीद कर बाजार में अधिक मूल्य पर बिक्री करते हैं। किसानों को इस समस्या से बचाने के लिए बिहार सरकार के द्वारा एक ठोस कदम उठाया जा रहा है। बिहार सरकार के द्वारा 'तरकारी ऐप' की शुरुआत की जा रही है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है तरकारी ऐप?

  • यह एक ऐसा ऐप है जिसके द्वारा बिहार राज्य के किसान अपनी सब्जियां बेच सकते हैं। इस ऐप में किसान अपनी सब्जियों की मात्रा एवं मूल्य दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद उपभोक्ता घर बैठे अपनी पसंद की सब्जियां आर्डर कर सकते हैं।

  • तरकारी ऐप के द्वारा किस दिन कितनी सब्जी उपलब्ध होंगी इसकी जानकारी जिले की सब्जी समिति गई जाएगी।

तरकारी ऐप से जुड़ने के लिए नियम एवं शर्तें

  • तरकारी ऐप से जुड़ने के लिए किसानों को पहले अपने जिले की सब्जी उत्पादक समिति से जुड़ना होगा।

क्या है तरकारी ऐप के फायदे?

  • किसानों को मंडी जाने की जरूरत नहीं होगी।

  • बिचौलियों के नहीं होने से किसानों अपनी सब्जियों की बिक्री पर अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

  • राज्य के सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा।

  • बाजार जा कर मोल-भाव की आवश्यकता नहीं होगी।

  • उपभोक्ताओं को भी उच्च गुणवत्ता की एवं ताजी सब्जियां प्राप्त होंगी।

  • उपभोक्ताओं को बाजार जाने की जरूरत नहीं होगी।

  • सब्जी समिति के अध्यक्षों एवं किसानों के बीच पारदर्शिता आएगी।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

12 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ