पोस्ट विवरण
सुने
तरबूज
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

तरबूज की खेती के लिए उपयुक्त समय

तरबूज की खेती के लिए उपयुक्त समय

तरबूज की फसल जल्दी तैयार हो जाती है। इसकी खेती में खाद और पानी की आवश्यकता कम होती है। इसकी खेती से होने वाले लाभ के कारण किसान इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यदि आप भी करना चाहते हैं तरबूज की खेती तो विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार इसकी खेती के लिए उपयुक्त समय यहां से देख सकते हैं। इसके साथ ही आप नर्सरी तैयार करने के लिए उचित समय की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

नर्सरी तैयार करने का समय

  • मुख्य खेत में पौधों की रोपाई से 1 महीना पहले नर्सरी तैयार करें।

  • तरबूज की खेती के लिए फरवरी का महीना सबसे उपयुक्त है।

  • फरवरी महीने में मुख्य खेत में पौधों की रोपाई के लिए जनवरी महीने में नर्सरी तैयार करें।

विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार बुवाई का उपयुक्त समय

  • उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तरबूज की बुवाई के लिए फरवरी का महीना सर्वोत्तम है।

  • दक्षिण भारतीय क्षेत्रों में तरबूज की बुवाई अगस्त से जनवरी महीने में की जाती है।

  • नदियों के किनारे इसकी बुवाई नवंबर से जनवरी महीने में की जाती है।

  • वहीं यदि आप पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी बुवाई करना चाहते हैं तो मार्च से अप्रैल महीने में करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपने लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

37 Likes
10 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ