पोस्ट विवरण
सुने
तम्बाकू
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

तम्बाकू : माहू कीट पर नियंत्रण

तम्बाकू : माहू कीट पर नियंत्रण

एफीड तम्बाकू की फसल में लगने वाले कीट में से एक है। एफीड कहें या महू, यह छोटे आकार के कीट हैं। इस कीट का आकार करीब 0.5 से 2 मिलीमीटर होता है। यह कीट पीले, भूरे, लाल या काले रंग के होते हैं। इनका शरीर नरम होता है। यह झुंड में होने के कारण फसलों को बहुत तेजी से नुकसान पहुंचाते हैं। तम्बाकू की फसल में कीट नियंत्रण की विधि जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

प्रकोप का लक्षण

  • एफीड तम्बाकू की पत्तियों का रस चूसते हैं।

  • जिससे पत्तियां सूख कर झड़ने लगती हैं।

  • एफीड हनीड्यू भी स्रावित करते हैं जिससे पौधों में कई फफूंद जनित रोग होने का खतरा बढ़ सकता है।

नियंत्रण के उपाय

  • पौधों को कीट से बचाने के लिए खेत में 4-5 स्टिकी ट्रैप लगाएं।

  • 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात हॉक मिला कर छिड़काव करने से एफिड पर नियंत्रण किया जा सकता है।

  • इसके अलावा आप प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर इमिडाक्लोप्रिड मिलाकर भी छिड़काव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई दवाएं एफिड पर नियंत्रण के लिए कारगर साबित होंगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान माहू कीट नियंत्रण की विधि जान सकें। तम्बाकू की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

35 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ