पोस्ट विवरण
सुने
फल
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

थाई एप्पल बेर : जानें खेती का उपयुक्त समय एवं सही तरीका

थाई एप्पल बेर : जानें खेती का उपयुक्त समय एवं सही तरीका

बेर की अन्य किस्मों की तुलना में थाई एप्पल बेर का आकार बड़ा होता है। यह एक थाईलैंड की किस्म है। हल्के खट्टे-मीठे स्वाद वाले थाई एप्पल बेर दिखने में कच्चे सेब की तरह होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। आइए थाई एप्पल बेर की खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

थाई एप्पल बेर की खेती का उपयुक्त समय

  • इसकी खेती वर्ष में 2 बार की जाती है।

  • नए पौधों को लगाने के लिए फरवरी-मार्च का महीना सबसे उपयुक्त है।

  • इसके अलावा जुलाई-अगस्त का महीना भी नए पौधों को लगाने के लिए उपयुक्त है।

थाई एप्पल बेर की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

  • इसकी खेती लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में सफलतापूर्वक की जा सकती है।

  • खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।

थाई एप्पल बेर की खेती का सही तरीका

  • इसके पौधों को बीज के द्वारा नहीं लगाया जा सकता है।

  • इसकी खेती के लिए नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

  • इसके अलावा पौधों की कटिंग लगा कर भी इसकी खेती की जा सकती है।

थाई एप्पल बेर की पैदावार

  • प्रत्येक वृक्ष से करीब 20 वर्षों तक फल प्राप्त किया जा सकता है।

  • शुरुआत में हर वर्ष प्रत्येक वृक्ष से 30 से 50 किलोग्राम तक फलों की पैदावार होती है।

  • कुछ वर्षों बाद पैदावार बढ़ने लगती है। जिससे आगे चल कर प्रत्येक वृक्ष से करीब 100 किलोग्राम तक पैदावार प्राप्त किया जा सकता है।

यदि आपको इस वीडियो में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

7 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ