पोस्ट विवरण
सुने
औषधीय पौधे
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

तेजपत्ता में है कई औषधीय गुण, जानें इसके फायदे

तेजपत्ता में है कई औषधीय गुण, जानें इसके फायदे

भारतीय मसलों में तेजपत्ता का विशेष स्थान है। सामान्य तौर पर इसका इस्तेमाल विभिन्न व्यंजनों की खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। हमारे देश में सभी मौसम में तेजपत्ते की मांग बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेजपत्ता कई औषधीय गुणों से भरपूर है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम तेजपत्ता से होने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • मधुमेह : तेजपत्ता के सेवन से मधुमेह यानी डायबिटीज की समस्या कम हो सकती है। यह रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक है। यह टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

  • सिर दर्द एवं माइग्रेन : तेजपत्ता सिर दर्द को कम करने में भी सहायक है। तेजपत्ता को पानी में पीस कर लेप बना लें। इस लेप को सिर पर लगाने से दर्द कम होता है। तेजपत्ता की तेल से कानों के पीछे मालिश करने से माइग्रन की समस्या दूर होती है।

  • त्वचा रोग : तेजपत्ता को पानी में उबालें। पानी ठंडा होने के बाद इससे चेहरा साफ करें। इससे मुहांसे, दाग-धब्बे, आदि दूर होते हैं।

  • कैंसर : तेजपत्ता में कफेन एसिड, केर्सटिन एवं इयूगिलेन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसे घातक रोगों से बचाने में सहायक है।

  • हृदय रोग : तेजपत्ता के सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। जिससे हृदय रोगों की संभावना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें :

कोलियस की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां यहां से प्राप्त करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ