Details
स्वराज ट्रैक्टर : किसानों का काम होगा आसान, जानें इसकी विशेषताएं
Author : Soumya Priyam

ट्रैक्टर एक महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है। इसमें अन्य कृषि उपकरणों को जोड़ कर छोटे-बड़े कई तरह के कृषि कार्यों को आसानी से किया जा सकता है। किसानों की सुविधा के लिए समय के साथ ट्रैक्टर में कई तरह के बदलाव हुए हैं। इन दिनों बाजार में कई कंपनियों के विभिन्न ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। इनमें स्वराज ट्रैक्टर भी शामिल है। आइए स्वराज ट्रैक्टर पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
कुछ प्रमुख स्वराज ट्रैक्टर
-
स्वराज 735 एफई : 12V 88 Ah बैटरी वाले इस मॉडल के ट्रैक्टर में 1000 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता होती है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता करीब 48 लीटर है। यह मॉडल खेती, रोटेशन, ढुलाई, कटाई आदि कार्यों के लिए उपयुक्त है।
-
स्वराज 742 एफई : इस मॉडल के ट्रैक्टर में एक 3-सिलेंडर इंजन के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इससे ढुलाई, थ्रेसिंग, खेती, रोटावेशन आदि कार्यों को बहुत कम समय में किया जा सकता है।
-
स्वराज 744 एफई : 3136 सीसी डीआई के शक्तिशाली इंजन के साथ इस मॉडल के ट्रैक्टर में एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल, ड्युअल क्लच, पावर स्टीयरिंग, आदि सुविधाएं दी गई हैं। इससे रीपर एवं थ्रेशिंग जैसे कृषि कार्यों में सुविधा होती है।
-
स्वराज 855 एफई : यह एक शक्तिशाली 3307 सीसी इंजन वाला ट्रैक्टर है। इस मॉडल को कठोर मिट्टी और कठिन क्षेत्र के संचालन के लिए तैयार किया गया है। इससे पोखर, ढुलाई, बुवाई, रोटावेटर, आलू बोने की मशीन, एमबी हल, थ्रेसिंग एवं कटाई जैसे कार्यों में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें :
-
चारा काटने वाली मशीन की अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
8 Likes
25 November 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App