पोस्ट विवरण
सुने
सूरजमुखी
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

सूरजमुखी की खेती में रखें इन बातों का ध्यान, कम लागत में होगी अधिक पैदावार

सूरजमुखी की खेती में रखें इन बातों का ध्यान, कम लागत में होगी अधिक पैदावार

सूरजमुखी के फूलों के अलावा इसकी तेल की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी के मौसम में सूरजमुखी की खेती किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। अगर आप भी करना चाहते हैं सूरजमुखी की खेती तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप कम लागत में सूरजमुखी की खेती करने के तरीकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • अधिक पैदावार देने वाली किस्मों का चयन : सूरजमुखी की किस्मों का चयन उनकी पैदावार के अनुसार करें। ज्वालामुखी, के.वी.एस.एच 1, एस.एच. 3322, एम.एस.एफ.एच 4, आदि किस्मों की खेती कर के आप अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। इन किस्मों की खेती  प्रति एकड़ भूमि से 8 से 14 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

  • खरपतवार नियंत्रण : बेहतर पैदावार के लिए खरपतवारों पर नियंत्रण करना आवश्यक है। खरपतवार की अधिकता से सूरजमुखी के पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। ऐसे में पैदावार एवं गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव होता है। खतपतवारों पर नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई एक बेहतर विकल्प है। निराई-गुड़ाई करने में लागत भी कम आती है और खेत की मिट्टी भी भुरभुरी होती है।

  • ड्रिप सिंचाई पद्दति : खेत में सिंचाई के लिए ड्रिप विधि का प्रयोग करें। इससे पानी की बचत होती है और सिंचाई में होने वाले खर्च में भी कमी आती है।

  • मिट्टी चढ़ाना : सूरजमुखी बड़े फूलों के भार से पौधों के गिरने का खतरा बना रहता है। पौधों के गिरने से किसानों का भारी नुकसान हो सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए जमीन की सतह से करीब 10 से 15 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक मिट्टी चढ़ाएं।

  • घुलनशील उर्वरकों का प्रयोग : खेत तैयार करते समय खेत की मिट्टी में उर्वरक मिलाने की जगह पानी में घुलनशील उर्वरकों का प्रयोग करें। उर्वरकों को पानी में मिलाकर प्रयोग करने से पोषक तत्व सीधा पौधों की जड़ों में जाता है। इससे उर्वरकों की खपत कम होने के कारण लागत में भी कमी आती है। इसके साथ ही पैदावार एवं फसलों की गुणवत्ता में बढ़ोतरी भी होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस पोस्ट में बताए गए उपायों को अपनाकर आप कम लागत में सूरजमुखी की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए सूरजमुखी की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

17 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ