पोस्ट विवरण
सुने
फूल
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

सूरजमुखी की खेती के लिए उपयुक्त समय, मिट्टी एवं जलवायु

सूरजमुखी की खेती के लिए उपयुक्त समय, मिट्टी एवं जलवायु

तिलहन फसलों में सूरजमुखी की खेती प्रमुखता से की जाती है। इसकी खेती रबी, खरीफ एवं जायद सभी मौसम में की जा सकती है। लेकिन बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए जायद मौसम में खेती करना चाहिए। खरीफ मौसम में खेती करने पर फसल में विभिन्न कीटों का प्रकोप अधिक होता है। जिसका सीधा असर उपज एवं गुणवत्ता पर होता है। आइए बात करते हैं सूरजमुखी की खेती के लिए उपयुक्त समय, मिट्टी एवं जलवायु के बारे में।

सूरजमुखी की बुवाई के लिए उपयुक्त समय

  • जायद मौसम में खेती के लिए इसकी बुवाई जनवरी महीने से लेकर फरवरी महीने के पहले सप्ताह तक करें।

  • खरीफ में खेती के लिए इसकी बुवाई फरवरी से मार्च महीने में करनी चाहिए।

  • रबी मौसम में खेती करने के लिए अक्टूबर से नवंबर महीने में बुवाई करें।

उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु

  • फसल पकने के समय शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है।

  • इसकी खेती लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है।

  • अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए इसकी खेती भारी मिट्टी एवं दोमट मिट्टी में करें।

  • अम्लीय एवं क्षारीय मिट्टी में खेती करने से बचें।

  • मिट्टी की जल धारण करने की क्षमता अधिक होनी चाहिए।

  • जल जमाव बीज के अंकुरण एवं पौधों के विकास के लिए नुकसानदायक है। इसलिए खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी यह जानकारी प्राप्त कर सकें एवं सही समय पर सूरजमुखी की खेती कर के अधिक मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

31 Likes
5 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ