पोस्ट विवरण
सुने
ईख
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

स्टार्टर के प्रयोग से बढ़ाएं गन्ने की पैदावार

स्टार्टर के प्रयोग से बढ़ाएं गन्ने की पैदावार

देहात स्टार्टर जेल टेक्नोलॉजी पर आधारित एक जैविक उर्वरक है। जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए यह एक बेहतर उत्पाद है। यह बहुत जल्दी फसलों के साथ सहजीवी ताल-मेल बनाता है। दानेदार होने के कारण इसे प्रयोग करने में भी आसानी होती है। गन्ने की खेती करने वाले किसान बिना हानिकारक रसायनों का प्रयोग किए बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। स्टार्टर का प्रयोग गन्ने के अलावा गेहूं, मक्का, आलू, सरसों, चना, टमाटर, जौ, प्याज, अलसी, आदि कई अन्य फसलों में भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं गन्ने की पैदावार बढ़ाने में देहात स्टार्टर किस तरह सहायक है।

गन्ने की फसल में देहात स्टार्टर प्रयोग करने के लाभ

  • इसके प्रयोग से फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

  • फसल की पैदावार एवं गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है।

  • यह फसलों को सूखाड़ के झटकों से बचाता है।

  • यह गन्ने के बेहतर विकास में सहायक है।

  • इसके प्रयोग से पैधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

  • इसमें मौजूद जैविक फफूंद गन्ने की जड़ों को मजबूत बनाता है और पोषक तत्वों को ग्रहण करने की प्रक्रिया में सहायक है।

  • यह गन्ने के पौधों को अधिक तापमान, अत्यधिक ठंड, आदि से भी बचाने में सहायक है।

खेत की मिट्टी में देहात स्टार्टर प्रयोग करने के लाभ

  • स्टार्टर में किसी तरह के हानिकारक रसायनों का प्रयोग नहीं किया गया है। इसलिए इसके प्रयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता में वृद्धि होती है।

  • मिट्टी की जल धारण क्षमता में सुधार होता है।

  • उर्वरक खपत की मात्रा में भी कमी आती है।

देहात स्टार्टर की मात्रा एवं प्रयोग करने का सही समय

  • गन्ने की फसल में प्रति एकड़ भूमि में 8 किलोग्राम देहात स्टार्टर की आवश्यकता होती है।

  • तैयार करते समय मिट्टी में इसका प्रयोग कर सकते हैं।

  • निराई-गुड़ाई के समय भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

  • बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टार्टर के प्रयोग के समय खेत में हल्की नमी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :

देहात स्टार्टर उत्पाद का प्रयोग करने से आप निश्चित ही गन्ने की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। अगर आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका प्रयोग कर बेहतर फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

19 Likes
8 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ