उत्तर भारत में सितंबर से नवंबर महीने के बीच रबी फसलों की बुवाई की जाती है। इन फसलों की कटाई फरवरी-मार्च में की जाती है। रबी फसलों में गेहूं, मक्का, आलू, गन्ना, सरसों, चना, टमाटर, जौ, प्याज, असली, मेथी, धनिया आदि फसलें शामिल हैं।
वर्तमान समय में जलवायु में परिवर्तन के कारण फसलों की पैदावार में वृद्धि किसानों के लिए एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रही है। फसलों की पैदावार में कमी होने के कई अन्य कारण भी हैं। जिनमें मिट्टी की उर्वरक क्षमता का कम होना, रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग, खेती के लिए निम्न गुणवत्ता की बीज का प्रयोग, खाद एवं उर्वरक की सही मात्रा की जानकारी न होना आदि शामिल हैं। लंबे समय तक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। इन परिस्थितियों में अपेक्षा के अनुसार पैदावार प्राप्त करना किसानों के लिए कठिन होता जा रहा है।
ऐसे में रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए जैविक उर्वरक एक बेहतर विकल्प है। यदि आप रबी फसलों की खेती कर रहे हैं तो 'देहात स्टार्टर' उत्पाद का प्रयोग आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
स्टार्टर पैदावार में वृद्धि के लिए क्यों है एक बेहतर विकल्प?
देहात स्टार्टर सूक्ष्म एवं सकारात्मक जैविक फफूंद से युक्त एक जैविक उर्वरक है।
यह फसलों की जड़ों के साथ ताल-मेल बिठा कर फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी करने में सहायक है।
इसके प्रयोग से फलों एवं फूलों की संख्या में भी वृद्धि होती है।
इसमें किसी तरह के हानिकारक रसायन का प्रयोग नहीं किया गया है। इसलिए इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता को भी नुकसान नहीं होता।
इसके साथ ही स्टार्टर के प्रयोग से सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति होती है एवं जल धारण क्षमता में सुधार होता है।
प्रयोग की विधि एवं मात्रा
स्टार्टर उत्पाद का प्रयोग पौधों में छिड़काव विधि के द्वारा किया जाता है।
रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए प्रति एकड़ भूमि में 4 किलोग्राम स्टार्टर उत्पाद की आवश्यकता होती है।
आलू, प्याज, गन्ना जैसी फसलों में 8 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से इसका प्रयोग करें।
स्टार्टर उत्पाद का प्रयोग कर आप उच्च गुणवत्ता की बेहतरीन फसल प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपके मन में स्टार्टर से जुड़े प्रश्न हैं तो अपने प्रश्न हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। अगर आपको यह जानकारी आवश्यक लगी है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions