Details
सरसों : फसल में तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए क्या करें?
Author : Dr. Pramod Murari

सरसों की फसल में तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए उर्वरक प्रबंधन की जानकारी होना आवश्यक है। सल्फर यानी गंधक युक्त उर्वरकों के प्रयोग से सरसों के दानों में तेल की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। अगर आप कर रहे हैं सरसों की खेती तो दानों में तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए इस पोस्ट में दिए गए उर्वरकों एवं पोषक तत्वों का प्रयोग करें।
-
पौधों में फूलों एवं फलियों के विकास के लिए 5 मिलीलीटर देहात फ्रूट प्लस का प्रयोग करें।
-
इसके अलावा 15 लीटर पानी में 75 ग्राम घुलनशील उर्वरक 0:52:34 मिला कर छिड़काव करें।
-
खेत तैयार करते समय अन्य उर्वरकों के साथ गंधक युक्त पोषक तत्व जैसे जिप्सम, सिंगल सुपर फॉस्फेट, अमोनिया सल्फेट आदि का प्रयोग करें।
-
प्रति एकड़ खेत में 8-10 किलोग्राम गंधक (सल्फर) मिलाएं। इसके प्रयोग से तेल की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।
-
इसके साथ ही बुवाई से पहले प्रति एकड़ खेत में 4 किलोग्राम बोरेक्स और 10 किलोग्राम जिंक सल्फेट मिलाएं।
यह भी पढ़ें :
-
सरसों की फसल में एफिड पर नियंत्रण के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताए गए खाद, उर्वरक एवं अन्य पोषक तत्वों के प्रयोग से आप सरसों के दानों में तेल की मात्रा बढ़ा सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
37 Likes
2 Comments
6 January 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App