Details
सरसों की पहली सिंचाई
Author : Dr. Pramod Murari

अक्टूबर-नवंबर का महीना सरसों की बुवाई के लिए सबसे बेहतर है। लेकिन अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए सिर्फ सही समय पर बुवाई करना काफी नहीं है। फसल की बुवाई से कटाई तक कई तरह की सावधानियां लेनी होती हैं। आज हम बात करेंगे सरसों की बुवाई के बाद किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण कार्य यानि पहली सिंचाई के बारे में।
अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो हम बता दें कि सरसों की फसल को अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है।
-
अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए 4 से 5 सिंचाई पर्याप्त है।
-
जल की कमी वाले क्षेत्रों में 1 से 2 बार सिंचाई कर के भी सरसों की उन्नत फसल प्राप्त की जा सकती है।
-
सरसों में पहली सिंचाई बुवाई के तुरंत बाद करनी चाहिए।
-
बुवाई के बाद तुरंत सिंचाई करने से बीज के अंकुरण में आसानी होती है।
-
यदि आपके क्षेत्र में जल की कमी है या सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप बुवाई के करीब 25 से 30 दिनों बाद पहली सिंचाई करें।
-
बुवाई के 25 से 30 दिनों बाद पौधों में शाखाएं निकलने लगती हैं। इस समय सिंचाई करने से शाखाओं की वृद्धि होती है और उनका विकास भी अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें :
-
सरसों की फसल में सिंचाई प्रबंधन की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।
-
सरसों की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए उर्वरक प्रबंधन की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताए गए तरीके से सिंचाई कर के आप सरसों की बेहतर फसल प्राप्त कर सकेंगे। अगर आपको यहां दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
33 Likes
1 Comment
22 October 2020
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App