पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
सरसों
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

सरसों की खेती में गंधक की आवश्यकता को न करें नजरअंदाज

सरसों की खेती में गंधक की आवश्यकता को न करें नजरअंदाज

भारत में सरसों रबी सीजन की एक मुख्य फसल है, जिसकी खेती मुख्यतः राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में की जाती है। सरसों की फसल इसके तेल,भाजी और बीज के लिए जानी जाती है साथ ही एक प्रचलित तिलहन फसल और मंडी में अच्छा भाव मिलने के कारण कई वर्षों से किसानों के लिए एक फायदेमंद फसल बनी हुई है। सरसों की फसल में बुवाई से कटाई तक कई सल्फर युक्त उर्वरकों का प्रयोग किया जाता है। यह तत्व न केवल फसल बढ़वार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि तेल की मात्रा बढ़ाने में भी सहयोगी रूप से कार्यरता है।

सरसों में लगभग 40 से 42 % तेल की मात्रा पाई जाती है जिसमें दिखने वाली न्यूनतम कमी में भी आपको फसल में सल्फर का अभाव नजर आ सकता है। इसके अलावा खड़ी फसल में पीले पड़ते और अंदर की ओर मुड़ते पत्ते भी फसल में सल्फर की कमी को प्रदर्शित करते हैं, जो अधिक अभाव के कारण बैंगनी रंग और कटोरानुमा आकार के हो जाते हैं। फसल में सल्फर की कमी को शुरूआती दिखते लक्षण के द्वारा पूरा किया जाना आवश्यक है। साथ ही मिट्टी की जांच में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भी फसल में समय पर सल्फर की पूर्ति की जा सकती है।

सरसों में इस्तेमाल करने योग्य उत्पाद

  • बेंटोनाइट सल्फर- यह उत्पाद पौधों में नाइट्रोजन और फास्फोरस के साथ दूसरे सूक्ष्म पोषक तत्वों को भी आसानी से ग्रहण करने में मदद करता है। उत्पाद जड़ों के अच्छे विकास और तिलहन फसलों में अच्छे तेल के उत्पादन में सहायक है और बेंटोनाइट सल्फर क्षारीय भूमि में सुधार लाता है। उत्पाद का इस्तेमाल बुवाई या खड़ी फसल में 10 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से करें।

  • सल्फर 90% - गन्धक से भरपूर इस उत्पाद को खेत में ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं होती है। यह पानी में एक घुलनशील दानेदार खाद है, जो गुणवत्ता युक्त फसल के साथ ही सरसों में प्रोटीन और तेल की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। सरसों की फसल में सल्फर 90% के प्रयोग के लिए 3 से 6 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें:

ऊपर बताए गए दोनों उत्पाद आप अपने किसी भी नजदीकी देहात केंद्र से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप देहात हाइपर लोकल सुविधा का फायदा लेकर भी घर बैठे ही देहात उत्पादों की खरीदारी का लाभ उठा सकते हैं। देहात उत्पाद से जुड़ी अधिक जानकारी एवं अपने नजदीकी देहात केंद्र का पता जानने के लिए अभी कॉल करें 1800-1036-110 पर।


6 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ