पोस्ट विवरण
सुने
बीज उपचार
सरसों
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

सरसों: बीज का उपचार है बेहतर फसल का आधार

सरसों: बीज का उपचार है बेहतर फसल का आधार

बीज उपचार एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत बीज के ऊपर फफूंदनाशक या कीटनाशक की परत चढ़ाई जाती है। यह फसल को कई तरह के हानिकारक रोगों एवं कीटों से बचाने में सहायक है। सीधे शब्दों में कहें तो बीज का उपचार ही बेहतर फसल का आधार है। बीज का उपचार कई तरह से किया जाता है। जिसमें रासायनिक विधि एवं जैविक विधि शामिल है।

अगर आप सरसों की खेती कर रहे हैं बेहतर फसल प्राप्त करने के लिए रोग रहित, स्वस्थ बीज का चयन करें। बुवाई से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि बीज पहले उपचारित है या नहीं। यदि बीज पहले से उपचारित नहीं है तो आप नीचे बताई गई विधि के द्वारा बीज का उपचार कर सकते हैं।

रासायनिक विधि से सरसों के बीज को कैसे करें उपचारित?

  • बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम सरसों के बीज को 6 ग्राम मेटालेक्सिल 35% डब्लू एस से उपचारित करें।

बीज उपचारित करने के फायदे

  • बीज का अंकुरण अच्छा होता है।

  • भूमिगत कीटों से फसल की सुरक्षा होती है।

  • फसल में कीट एवं रोगों की प्रकोप की संभावना कम हो जाती है।

  • बीज के द्वारा होने वाले रोगों पर नियंत्रण होता है।

  • पैदावार में बढ़ोतरी होती है।

  • उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है।

बीज के उपचार के समय इन बातों को न करें नजरअंदाज

  • बीज उपचारित करते समय बीज, दवा एवं पानी की मात्रा का विशेष ध्यान रखें।

  • उपचारित बीज को धूप में सूखाने से बचें। बीज हमेशा छांव में सूखाएं।

  • बीज उपचारित करते समय मास्क एवं दस्तानों का प्रयोग करें।

  • बीज उपचारित करने के बाद हाथ को अच्छी तरह पानी से साफ करें।

  • दवाओं का प्रयोग बंद कमरे में न करें।

  • दवाओं को बच्चों एवं पशुओं की पहुंच से दूर रखें।

  • रासायनिक दवाओं का आंख, नाक या मुंह के संपर्क में आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें।

यह भी पढ़ें:

आप सरसों की बेहतर पैदावार के लिए डीएमएस गोल्ड किस्म का भी चयन कर सकते हैं। यह किस्म पहले से उपचारित है। आप अपने नजदीकी देहात केंद्र से सरसों की इस किस्म की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप हाइपरलोकल सुविधा के द्वारा इस किस्म को अपने घर तक मंगा सकते हैं। इन किस्म की अधिक जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर संपर्क कर सकते हैं। सरसों की खेती से जुड़े अपने सवाल कमेंट के माध्यम से पूछें।

6 Likes
3 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ