पोस्ट विवरण
सुने
प्रगतिशील किसान
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

सफल किसान की कहानी

सफल किसान की कहानी

मिलिए प्रेमपाल जी से। पेशे से यह एक किसान हैं। उत्तर प्रदेश के समनपुर गांव में रहने वाले प्रेमपाल जी के पास 5 एकड़ जमीन है। जिसमें वे मक्का, आलू, धान, गेहूं आदि फसलों की खेती करते हैं।

कई वर्षों से कृषि करने के बावजूद इन्हीं उच्च गुणवत्ता की बीज, खाद, उर्वरक एवं कीटनाशक की खरीदारी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सही समय पर कृषि संबंधित जानकारियां नहीं मिलना और नई तकनीक की जानकारी के अभाव में प्रेमपाल जी को उचित मुनाफा नहीं मिल रहा था। विभिन्न दुकानदारों के द्वारा बताई गई दवाओं का प्रयोग करने से कभी फसलें अच्छी हुए तो कभी नुकसान का सामना करना पड़ा।

फिर इनकी मुलाकात हुई देहात से। पिछले 1 वर्ष से प्रेमपाल जी देहात से जुड़े हैं। देहात से जुड़कर इन्हें विभिन्न फसलों की खेती की जानकारी, मौसम के अनुसार फसलों का चयन, नई तकनीकों की जानकारी समय पर मिल जाती है। अब इन्हें उच्च गुणवत्ता की कृषि सामग्री की खरीदारी के लिए कई दुकानों में नहीं जाना पड़ता।

प्रेमपाल जी देहात केंद्र से उचित मूल्य पर बीज खाद उर्वरक आदि की खरीदारी करते हैं। विशेषज्ञों की राय के अनुसार दवा और कीटनाशकों का प्रयोग कर यह अपनी फसल को कई रोगों एवं कीटों के प्रकोप से भी बचाते हैं। इनके फसलों के निरीक्षण के लिए कृषि वैज्ञानिक भी आते हैं। इन सुविधाओं के कारण फसलों की पैदावार में वृद्धि हुई है और अन्य वर्षों की तुलना में इन्हें अधिक लाभ मिला है।

इन सभी सुविधाओं के साथ प्रेमपाल जी देहात किसान ऐप से मिलने वाली सुविधाओं का भी लाभ उठाते हैं। अब इन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिए बिचौलियों की भी जरूरत नहीं होती। प्रेमपाल जी देहात केंद्र जाकर उचित मूल्य पर उत्पादों की बिक्री करते हैं।

यदि आप भी हैं एक सफल किसान और देहात से जुड़ कर आपकी मुश्किलें हुई हैं आसान तो साझा करें अपनी कहानी देश के अन्य किसानों के साथ। देहात से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद!

75 Likes
22 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ