पोस्ट विवरण
सुने
शिमला मिर्च
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

शिमला मिर्च : रबी मौसम में खेती

शिमला मिर्च : रबी मौसम में खेती

भारत में तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड में शिमला मिर्च की खेती की जाती है। पहाड़ी क्षेत्र जैसे हिमाचल प्रदेश में इसकी खेती गर्म मौसम में की जाती है। वहीं बिहार, झारखंड में इसकी खेती रबी मौसम में की जाती है। पॉलीहाउस में इसकी खेती पूरे साल कर सकते हैं। अधिक उपज प्राप्त करने के लिए सितंबर-अक्टूबर महीने में इसकी बुवाई करें। अगर आप रबी मौसम में शिमला मिर्च की खेती करना चाहते हैं तो यहां से इसकी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

मिट्टी एवं जलवायु

  • अच्छी पैदावार के लिए अधिक मात्रा में कार्बनिक पदार्थ युक्त बलुई दोमट मिट्टी का चयन करें।

  • खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था एवं जल धारण क्षमता अच्छी होनी चाहिए।

  • जल जमाव की स्थिति में पौधों से फूल झड़ने लगते हैं।

  • मिट्टी का पी.एच स्तर 6 से 6.5 होना चाहिए।

  • बेहतर पैदावार के लिए 18 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में इसकी खेती करें।

खेत की तैयारी

  • यदि मिट्टी में जैविक कार्बनिक पदार्थों की कमी है तो प्रति एकड़ खेत में 8 से 10 किलोग्राम गोबर की खाद मिलाएं।

  • खेत की 2 से 3 बार जुताई करें।

  • खेत की मिट्टी भुरभुरी एवं समतल बनाने के लिए प्रत्येक जुताई के बाद खेत में सुहागा लगाएं।

सिंचाई एवं खरपतवार नियंत्रण

  • खेत में पौधों की रोपाई के तुरंत बाद पहली सिंचाई करें।

  • इसके बाद 7 से 10 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें।

  • शुष्क मौसम में 3 से 4 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए।

  • पौधों में फूल एवं फलों के आने के समय नमी की कमी न होने दें।

  • खरपतवार पर नियंत्रण के लिए फसल चक्र के दौरान 3 से 4 बार निराई-गुड़ाई करें।

  • पौधों की रोपाई के करीब 25 दिन बाद पहली निराई-गुड़ाई करें। दूसरी निराई-गुड़ाई रोपाई के 45 दिनों बाद करें।

  • पौधों की रोपाई के 30 दिन बाद मिट्टी चढ़ाएं। इससे पौधों के गिरने की समस्या नहीं होगी।

फलों की तुड़ाई

  • पौधों को लगाने के 60 से 70 दिनों के बाद फलों की तुड़ाई की जा सकती है।

  • फलों को तोड़ते समय उन्हें 2-3 सेंटीमीटर लंबे डंठल के साथ तोड़ें। इससे शिमला मिर्च जल्दी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। शिमला मिर्च की खेती से जुड़े सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
30 Likes
15 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ