पोस्ट विवरण
सुने
शिमला मिर्च
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

शिमला मिर्च : अधिक पैदावार देने वाली उन्नत किस्में

शिमला मिर्च : अधिक पैदावार देने वाली उन्नत किस्में

शिमला मिर्च में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आंखों के लिए एवं हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है। बात करें खेती की तो शिमला मिर्च की बेहतर पैदावार के लिए इसकी उन्नत किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए शिमला मिर्च की अधिक पैदावार देने वाली उन्नत किस्मों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

शिमला मिर्च की कुछ उन्नत किस्में

  • इन्द्रा : यह संकर किस्मों में शामिल है। इस किस्म के पौधे मध्यम ऊंचाई के होते हैं। इसके फल मोटे गुदे वाले होते है। प्रत्येक फल का वजन 100 से 150 ग्राम का होता है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 110 क्विंटल तक पैदावार होती है।

  • बॉम्बे (रेड) : यह जल्दी तैयार होने वाली किस्मों में शामिल है। इस किस्म के पौधे लम्बे, मजबूत एवं शाखाएं फैलने वाली होती हैं। फलों के विकास के लिए इसकी खेती के लिए छांव वाले स्थान का चयन करें। कच्चे फलों का रंग गहरा हरा होता है। पकने पर फल लाल रंग के हो जाते हैं। इस किस्म के प्रत्येक फल का वजन 130 से 150 ग्राम होता है। इस किस्म के फलों की भंडारण क्षमता अच्छी होती है।

  • ओरोबेल (येलो) : इस किस्म की खेती ठंड के मौसम में की जाती है। इसकी खेती ग्रीन हाउस के साथ खुले खेत में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है। इस किस्म के फल पकने के बाद पीले रंग के हो जाते हैं। प्रत्येक फल का वजन करीब 150 ग्राम होता है। यह किस्म कई रोगों के लिए प्रतिरोधी है।

  • सोलन हाइब्रिड 2 : यह अधिक पैदावार देने वाली किस्म है। पौधों की रोपाई के करीब 60 से 65 दिनों बाद फल तुड़ाई के लिए तैयार हो जाते हैं। यह किस्म सड़न रोग एवं जीवाणु जनित रोगों के लिए प्रतिरोधी है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 130 से 150 क्विंटल तक पैदावार होती है।

इन किस्मों के अलावा हमारे देश में शिमला मिर्च की कई अन्य किस्मों की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। जिनमें भारत, ग्रीन गोल्ड, सोलन हाइब्रिड 1, यलो वंडर, कैलिफोर्निया वंडर, अर्का गौरव, अर्का मोहिनी, पूसा दीप्ती, हरी रानी, किंग ऑफ नार्थ, आदि किस्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी शिमला मिर्च की इन किस्मों की खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकें।

14 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ