सब्जियों की खेती करने वाले किसान पौधों में फूल एवं फलों की संख्या बढ़ाने के लिए अनेक उपाय अपनाते हैं। इसके बावजूद कई बार किसानों को सफलता नहीं मिलती। अगर आप भी कर रहे हैं सब्जियों की खेती तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप सब्जियों की फसलों में फूल एवं फलों की संख्या में वृद्धि लाने के तरीके जान सकते हैं। आइए इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
खरपतवार पर नियंत्रण : कई बार खरपतवारों की अधिकता के कारण पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। ऐसे में पौधों में फल एवं फूलों की संख्या में कमी आने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए खेत में खरपतवार पर नियंत्रण करना आवश्यक है। खरपतवार पर नियंत्रण करने के लिए कुछ समय के अंतराल पर निराई गुड़ाई करें।
सिंचाई : सही समय पर सही मात्रा में सिंचाई करना बेहद जरूरी है। यदि पौधों की सही समय पर सिंचाई नहीं की गई तो पौधों के सूखने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही आवश्यकता से अधिक सिंचाई करने पर भी पौधों में सड़ने-गलने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्वस्थ पौधों के लिए एक निश्चित अंतराल पर उचित मात्रा में सिंचाई करें। स्वस्थ पौधों में फल एवं फूल अधिक आएंगे।
मल्चिंग विधि का प्रयोग : पौधों को तेज हवाएं, वर्षा, आदि से बचाने के लिए मल्चिंग विधि अपनाएं। मल्चिंग लगाने के कई फायदे हैं। इससे बीज के अंकुरण में आसानी होती है और पौधों में निकलने वाले फल भी जमीन की सतह से सट कर खराब नहीं होते। इसके साथ मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी बढ़ती है। परिणामस्वरूप हम अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
पोषक तत्वों की पूर्ति : फूल एवं फलों की संख्या में वृद्धि के लिए 15 लीटर पानी में 2 मिलीलीटर देहात फ्रूट प्लस मिला कर छिड़काव करें। इसके प्रयोग से फसलों का सम्पूर्ण होता है। पौधों की प्रजनन क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही फलों एवं फूलों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें :
सब्जियों की फसलों में फूल एवं फलों को झड़ने से बचाने के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यहां दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions