Details
सब्जियों की पौधों में इस तरह करें खरपतवार नियंत्रण
Author : Soumya Priyam

अनाज हो या सब्जियां, खरपतवारों की सामस्य होने पर फसलों की उपज में कमी आती ही है। पौधों के बीच अधिक दूरी होने के कारण अन्य फसलों की तुलना में सब्जियों की फसल में खरपतवार अधिक होते हैं। सब्जियों की फसल में खरपतवार होने पर पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। इसका सीधा असर सब्जियों की पैदावार एवं गुणवत्ता पर होता है। यदि आप सब्जियों की खेती कर रहे हैं तो यहां से खरपतवारों पर नियंत्रण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
कई बार सब्जियों की बीज में कुछ खरपतवारों के बीज भी मौजूद रहते हैं। इसलिए बीज हमेशा किसी प्रमाणित बीज भंडार या संस्थान से ही लें।
-
कुछ खरपतवारों के कंद या जड़ें जमीन में अधिक गहराई में होती हैं। इसलिए खेत तैयार करते समय एक बार गहरी जुताई करें।
-
खरपतवार से प्रभावित क्षेत्रों की मिट्टी या बालू का अपने खेत में प्रयोग न करें।
-
कुछ समय के अंतराल पर खेत में निराई-गुड़ाई का कार्य करें। खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई करना एक बेहतर विकल्प है।
-
खेत की मेड़ें एवं नालियों को खरपतवार से मुक्त रखें।
-
फसल चक्र अपनाएं। फसल चक्र अपनाने से भी खरपतवारों की समस्या कम होती है।
-
ड्रिप विधि से सिंचाई करें। इस विधि से सिंचाई करने पर पानी केवल पौधों की जड़ों में जाता है एवं आसपास की जमीन सूखी रहती है। जिससे खरपतवार निकलने की समस्या कम हो जाती है।
-
सब्जियों की फसल में खरपतवारों पर नियंत्रण करने के लिए मल्चिंग एक बेहतर विकल्प है।
-
चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए बुवाई के बाद एवं अंकुरण से पहले खेत में प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर स्टाम्प मिला कर छिड़काव करें।
यह भी पढ़ें :
-
गाजर घास पर नियंत्रण के उपाय जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
25 Likes
2 Comments
16 February 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App