पोस्ट विवरण
सुने
सब्जियां
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

सब्जियों की खेती : कम लागत में अधिक उत्पादन के उपाय

सब्जियों की खेती : कम लागत में अधिक उत्पादन के उपाय

कई बार सब्जियों की खेती करने में किसानों को आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ता है। वहीं कई बार उच्च गुणवत्ता की फसल नहीं मिलने से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी सब्जियों की खेती करते हैं तो कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

  • अधिक पैदावार देने वाली किस्मों का चयन : सब्जियों के किस्मों का चयन उनकी पैदावार के अनुसार करें। इसके लिए अपने क्षेत्र के अनुसार अधिक पैदावार देने वाली किस्मों की जानकारी प्राप्त करें।

  • फसल चक्र अपनाएं : फसल चक्र अपनाने के कई फायदे हैं। इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता में वृद्धि होती है एवं मिट्टी में कार्बन और नाइट्रोजन के अनुपात में भी बढ़ोतरी होती है। फसल चक्र अपनाने से मिट्टी की क्षारीयता में भी सुधार होता है और भूमि में विषैले पदार्थ एकत्रित नहीं होते। केवल इतना ही नहीं इससे फसलों में रोग एवं कीटों का प्रकोप भी कम होता है।

  • बीज उपचार : अन्य फसलों की तरह सब्जियों के बीज को भी बुवाई से पहले उपचारित करना जरूरी है। बीज उपचारित करने के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 1 से 2 ग्राम कार्बेंडाजिम से उपचारित करें। सब्जियों के पौधों को कई फफूंद जनित रोग, मृदा जनित रोग, बीज के द्वारा होने वाले रोग एवं घातक कीटों से बचाने के लिए बीज को फफूंद नाशक, कीटनाशक एवं कल्चर से उपचारित करें।

  • मल्चिंग विधि अपनाएं : इस विधि से खेती करने पर खरपतवार की समस्या कम आती है एवं सिंचाई की भी आवश्यकता कम होती है। जिससे खरपतवार नियंत्रण एवं सिंचाई पर होने वाले खर्च में कमी आती है।

  • टपक सिंचाई विधि अपनाएं : इस विधि से सिंचाई करने से पानी की बचत होती है और खेत में अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती। परिणामस्वरूप सिंचाई में होने वाले खर्च में कमी आती है।

  • घुलनशील उर्वरकों का प्रयोग : खेत तैयार करते समय खेत की मिट्टी में उर्वरक मिलाने की जगह पानी में घुलनशील उर्वरकों का प्रयोग करें। उर्वरकों को पानी में मिलाकर प्रयोग करने से पोषक तत्व सीधा पौधों की जड़ों में जाता है। इससे उर्वरकों की खपत कम होती है और पैदावार एवं फसलों की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस पोस्ट में बताई गई बातों को ध्यान में रखकर सब्जियों की खेती करने पर आप निश्चित ही कम लागत में सब्जियों की अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

11 Likes
3 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ