पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

सब्जी वाली फसलों में एनपीके 19:19:19 उर्वरक का महत्व

भारत में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती की जाती है। हालांकि जितने बड़े क्षेत्र में सब्जियों की खेती की जाती है, उसके अनुसार सब्जियों की पैदावार प्राप्त नहीं हो पाता है। फसल में पोषक तत्वों की कमी होना इस समस्या एक मुख्य कारण है। सही समय पर एवं उचित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग नहीं करने से पौधों के विकास एवं फलों की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। बात करें उर्वरकों की सही मात्रा एवं इसके प्रयोग की तो कई बार किसानों की इसकी सही जानकारी नहीं होती है। उर्वरकों में एनपीके 19:19:19 का एक महत्वपूर्ण स्थान है। आइए एनपीके 19:19:19 इस्तेमाल करने के फायदे एवं इसकी सही मात्रा और प्रयोग की विधि पर बात करें।

क्या है एनपीके 19:19:19?

  • एनपीके 19:19:19 पानी में आसानी से घुलने वाला एक ऐसा उर्वरक है

  • इसके प्रयोग से फसलों में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम की आवश्यकता पूरी होती है।

  • इसमें 19% नाइट्रोजन, 19% फॉस्फोरस और 19% पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है।

  • इसके साथ ही यह एमाइड ,अमोनिकल और नाइट्रेट का भी अच्छा श्रोत है।

एनपीके 19:19:19 इस्तेमाल करने के फायदे

  • इसके प्रयोग से पौधों में नए फूल, फल एवं पत्तियां आती हैं।

  • फल एवं फूलों का आकार बेहतर होता है।

  • पौधों को मजबूती मिलती है।

  • जड़ों का विकास बेहतर होता है।

  • बीज के अंकुरण में आसानी होती है।

  • मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

  • यह मिट्टी को अम्लीकृत नहीं करता है।

  • यह लेड, कैडमियम, मरकरी जैसी हानिकारक धातुओं और आर्सेनिक जैसे जहरीले पदार्थों से मुक्त होता है।

एनपीके 19:19:19 उर्वरक की सही मात्रा एवं प्रयोग की विधि

  • इसका प्रयोग ड्रिप सिंचाई या पौधों पर छिड़काव के तौर पर किया जा सकता है।

  • सब्जी वाले पौधों के विकास के समय प्रति लीटर पानी में 5 से 10 ग्राम एनपीके 19:19:19 मिला कर फोलियर स्प्रे  द्वारा इसका प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें :

आपकी कृषि संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए देहात के द्वारा कई नूट्री उत्पादों की श्रंखला में एनपीके 19:19:19 उर्वरक भी शामिल है, जो सभी देहात केंद्रों पर उपलब्ध है। तो देर किस बात की आज ही अपने नजदीकी देहात केंद्र से एनपीके 19:19:19 की खरीदारी करें और अपनी सब्जी वाली फसलों को स्वस्थ बनाएं एवं बेहतर उपज प्राप्त करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर संपर्क कर के या कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।


1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ