पोस्ट विवरण
सुने
खरपतवार
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

सभी प्रकार की फसलों में खरपतवारों पर नियंत्रण के सटीक उपाय

सभी प्रकार की फसलों में खरपतवारों पर नियंत्रण के सटीक उपाय

धान, गेहूं, कपास, मक्का हो या सब्जियों की फसल, खरपतवारों की समस्या तो होती ही है। खरपतवारों के कारण फसलों की पैदावार के साथ गुणवत्ता भी बुरी तरह प्रभावित होती है। खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई करना एक बेहतर विकल्प है। कभी-कभी खरपतवार इतने अधिक हो जाते हैं कि निराई-गुड़ाई के अलावा खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए दवाओं का भी छिड़काव करना पड़ता है। लेकिन कई बार खरपतवार नाशक दवाओं की सही जानकारी नहीं होने के कारण किसानों को बहुत परेशानी होती है। ऐसे में इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी प्रकार की फसलों में खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए खरपतवार नाशक दवा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

सभी प्रकार की फसलों के लिए खरपतवार नाशक

  • सभी प्रकार की फसलों में खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए पेंडीमेथलीन 30% ई.सी. का इस्तेमाल करें।

  • यह दवा बाजार में धानुटॉप एवं पेंडाकॉप नाम से उपलब्ध है।

कैसे रोकती है यह दवा खरपतवारों को पनपने से?

  • यह दवा मिट्टी की सतह पर एक पतली परत की तरह फैल जाती है एवं खरपतवारों के अंकुरण को रोकती है।

कैसे करें उपयोग?

  • इस दवा का उपयोग खरपतवारों के निकलने से पहले किया जाता है।

  • बुवाई से पहले प्रति एकड़ जमीन में 400 ग्राम पेंडिमेथालिन मिलाएं।

  • इसके अलावा बुवाई के 3 दिनों के अंदर प्रति एकड़ खेत में 400 ग्राम पेंडीमेथालिन का छिड़काव करें।

ध्यान देने वाली बातें

  • दवा के छिड़काव के समय खेत में जल जमाव नहीं होना चाहिए।

  • सरसों, पालक एवं मूली के बीज बहुत जल्दी अंकुरित हो जाते हैं। इन फसलों में पेंडिमेथालिन प्रयोग करने से फसलों की पैदावार पर भी प्रभाव हो सकता है। इसलिए इन फसलों में इस दवा का प्रयोग करने से बचें।

  • करीब 25 से 30 दिनों की फसल में खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ खेत में 12 ग्राम पाइरेसोंसल्फुरान एथाइल 70 प्रतिशत का छिड़काव करें। यह दवा बाजार में धानुका केम्पा के नाम से उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए विभिन्न फसलों में होने वाले खरपतवारों पर नियंत्रण कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

11 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ