पोस्ट विवरण
सुने
सागवान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

सागवान की खेती

सागवान की खेती

वर्ष भर हरा - भरा रहने वाले सागवान को सागौन, टीकवुड और शाक के नाम से भी जाना जाता है। इसके पेड़ की लंबाई 80 से 150 फीट होती है। इसकी लकड़ी हल्की और मजबूत होती है। इसकी खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। यहां से आप इसकी खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी , जलवायु, खेत की तैयारी, पौधों की रोपाई का तरीका आदि जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

रोपाई का समय

  • मार्च से अक्टूबर का महीना पौधों की रोपाई के लिए सर्वोत्तम है।

  • नए पौधों की रोपाई के लिए वर्षा ऋतू सबसे उत्तम है।

मिट्टी एवं जलवायु

  • इसकी खेती के लिए नम और उष्णकटिबंधीय वातावरण की आवश्यकता होती है।

  • अधिक तापमान का इस पर ज्यादा असर नहीं होता है।

  • लेकिन बेहतर विकास के लिए न्यूनतम 10 से 15 डिग्री और अधिकतम 37 से 42 डिग्री तापमान होना चाहिए।

  • पौधों की वृद्धि के लिए पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रोशनी मिलनी चाहिए।

  • मिट्टी का पी.एच स्तर 6.5 से 7.5 होना बेहतर है।

खेत की तैयारी एवं रोपाई का तरीका

  • यदि पूरे खेत में लगाना है तो सबसे पहले खेत में 1 बार गहरी जुताई करें।

  • इसके बाद खेत में मौजूद कंकड़ - पत्थर को बाहर निकाल दें।

  • अब खेत की 2 से 3 बार हल्की जुताई कर के खेत को समतल बना लें।

  • अब खेत में करीब 50 सेंटीमीटर चौड़े एवं 50 सेंटीमीटर गहरे गड्ढे बना लें। गड्ढों को 8 से 10 फीट की दूरी पर बना लें। यदि आप खेत के चारों तरफ किनारों पर लगाना चाहते हैं तो 7-8 फीट की दूरी पर भी इन्हे लगा सकते हैं।

  • कुछ दिन खुला रखने के बाद कम्पोस्ट खाद या गोबर की खाद में बराबर मात्रा में मिट्टी मिला कर गड्ढों को भरें।

  • इन गड्ढों में पौधों की रोपाई करें। रोपाई के बाद सिंचाई करना जरूरी है।

सिंचाई एवं खरपतवार नियंत्रण

  • नए पौधों की वृद्धि के लिए शुरुआत के कुछ वर्षों तक सिंचाई बहुत जरूरी है।

  • पौधों की रोपाई के बाद 2-3 वर्षों तक खेत में खरपतवार पर नियंत्रण करना आवश्यक है।

  • पहले वर्ष में कम से कम 3 बार, दूसरे वर्ष में 2 बार और तीसरे वर्ष में 1 बार खरपतवार पर नियंत्रण करना जरूरी है।

लागत एवं मुनाफा

  • प्रति एकड़ जमीन में करीब 500 पौधों की रोपाई की जा सकती है।

  • पौधों की रोपाई एवं देख-रेख में 60-70 हजार रूपए की लागत होती है।

  • सागवान के एक वृक्ष से 20 से 40 हजार रूपए की कमाई हो सकती है।

  • हर 10 से 15 वर्षों में पेड़ की कटाई कर सकते हैं। इस तरह एक बार पौधों को लगा कर कई वर्षों तक इससे मुनाफा कमा सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के द्वारा पूछें।

81 Likes
72 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ