Details
रसायनों एवं उर्वरकों पर होने वाले खर्च को करें कम, जानें जैविक खेती के लाभ
Author : Surendra Kumar Chaudhari

गांव के बड़े बुजुर्ग खेती के परम्परागत तरीकों की तारीफ करते हुए कहते है कि जब रसायनों का प्रयोग नहीं के बराबर था उस वक्त भले पैदावार कम होती थी लेकिन कृषि उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वाद में काफी अंतर था। पैदावार की बढ़ोतरी के लिए अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग को कई तरह के रोगों की वहज भी बताया जाता है। जिसके चलते आज ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ रही है जिसने जैविक खेती को बढ़ावा दिया है। इस प्रकार की खेती में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक का प्रयोग नहीं होता है। जैविक खेती में केवल जीवांश युक्त खादों का प्रयोग किया जाता है। जिन किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी नहीं होती वे फसलों में अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग करते हैं, इसका सीधा असर मिट्टी की उर्वरक क्षमता पर होता है। साथ ही इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी हानिकारक असर हो सकता है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको जैविक खेती के लाभ एवं हानियों के बारे में बताएंगे।
जैविक खेती के लाभ
-
मिट्टी की उर्वरक क्षमता में वृद्धि होती है।
-
सिंचाई के समय पानी की आवश्यकता कम होती है।
-
फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होती है इसके साथ ही हमें उच्च गुणवत्ता के फसल भी प्राप्त होते हैं।
-
मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ती है।
-
विभिन्न रसायनों एवं उर्वरकों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।
-
जैविक उत्पादों की मांग बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि होती है।
जैविक खेती कैसे की जाती है?
-
जैविक खेती में रासायनिक उर्वरकों की जगह गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद, हरी खाद, शिवंश खाद, राख से बनाई गई खाद, मटका खाद, आदि का प्रयोग किया जाता है।
जैविक खेती के नुकसान
-
यदि बात करें जैविक खेती के नुकसान कि तो शुरुआत में जैविक खेती के द्वारा पैदावार में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी है। लेकिन कुछ समय बाद पैदावार में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगती है।
यह भी पढ़ें :
-
शिवंश खाद बनाने की विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है जैविक खेती एवं जैविक खाद के फायदे जानने के बाद आप भी फसलों पर हानिकारक रसायनों का प्रयोग कम करेंगे। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं अन्य किसानों के साथ साझा भी करें ताकि अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का फायदा ले सकें। जैविक खेती से जुड़े अपने सवाल आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
16 Likes
2 July 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App