पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

रोटावेटर : मिनटों में करें खेत की जुताई, जानें इसके फायदे

रोटावेटर : मिनटों में करें खेत की जुताई, जानें इसके फायदे

कृषि कार्यों को आसान एवं सुविधाजनक बनाने के लिए कई तरह के कृषि यंत्र या कृषि उपकरण उपलब्ध है। इन्हीं में से एक है रोटावेटर। इसका उपयोग ट्रैक्टर में जोड़कर किया जाता है। इससे कम समय में मिट्टी की अच्छी तरह जुताई की जा सकती है। रोटावेटर से केवल एक या दो बार ही जुताई करने पर खेत बुवाई के लिए तैयार हो जाती है। इसके अलावा यह कई अन्य कृषि कार्यों में भी सहायक है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम रोटावेटर की किस्में एवं इसके फायदों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

रोटावेटर के फायदे

  • इसका उपयोग लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है।

  • यह कम समय में मिट्टी को अच्छी तरह भुरभुरी बना देता है।

  • इस उपकरण से खेत की जुताई करने पर खरपतवार छोटे टुकड़ों में कट कर मिट्टी में मिल जाते हैं। कुछ समय बाद यह खरपतवार सड़ कर मिट्टी में जीवांश की मात्रा बढ़ाते हैं। फलस्वरुप हम उच्च गुणवत्ता की एवं अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

  • इसके द्वारा 4 से 5 इंच गहरी जुताई की जाती है।

  • बार-बार खेत की जुताई करने की आवश्यकता नहीं होती। केवल एक बार रोटावेटर से जुताई करने के बाद भी बीज की बुवाई की जा सकती है।

  • भुरभुरी मिट्टी में जोड़ों का विकास अच्छा होता है। इसलिए इससे जुताई के बाद खेती करने पर उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि होती है।

  • अन्य कृषि यंत्रों की तुलना में इसके प्रयोग से खेत की जुताई करने पर समय की बचत होती है।

  • इसका उपयोग शुष्क एवं गीली दोनों तरह की भूमि में संभव है।

  • इसके उपयोग में अन्य यंत्रों की तुलना में 15 से 35 प्रतिशत तक इंधन की बचत होती है। जिससे लागत में कमी आती है।

  • रोटावेटर से खेत की जुताई करने के बाद पाटा लगाने की आवश्यकता नहीं होती है।

  • इस उपकरण के द्वारा खेत में मौजूद मक्का, गेहूं, गन्ना, आदि फसलों के अवशेषों को आसानी से हटाया जा सकता है।

रोटावेटर के प्रकार

वर्तमान समय में दो तरह के रोटावेटर प्रचलन में हैं।

सॉइल मास्टर रोटावेटर

  • मिट्टी चाहे कठोर हो या नरम, दोमट हो या बलुई, हर तरह की मिट्टी में इसका उपयोग सफलतापूर्वक किया जा सकता है।

  • इस मशीन के दोनों तरफ बैरिंग लगे होते हैं। जिससे सूखी एवं गीली दोनों तरह की मिट्टी में इसका उपयोग किया जा सकता है।

  • इसके रखरखाव में खर्च कम होता है।

  • इसके प्रयोग से 4 इंच से लेकर 8 इंच तक की गहराई जुताई की जा सकती है।

टिल मेट रोटावेटर

  • इसमें बोरान स्टील के ब्लेड लगे होते हैं। जिसस कठोर से कठोर मिट्टी में भी आसानी से जुताई की जा सकती है।

  • इसमें एक गियर ड्राइव के साथ ट्रेनिंग बोर्ड को एडजस्ट करने के लिए ऑटोमेटिक स्प्रिंग भी लगा होता है।

  • इस किस्म के रोटावेटर से भी गीली एवं सूखी दोनों तरह की मिट्टी में जुताई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

12 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ