पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

रीपर : छोटे खेतों में भी कम समय में फसल की कटाई

रीपर : छोटे खेतों में भी कम समय में फसल की कटाई

रीपर के द्वारा अब छोटे खेतों में भी काम करना आसान हो गया है। इस आधुनिक कृषि यंत्र के द्वारा फसलों की कटाई में बहुत आसानी होती है। इससे धान, गेहूं, बाजरा, सोयाबीन, ज्वार, जई, आदि फसलों की कटाई होती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम आधुनिक कृषि यंत्र रीपर पर विस्तार से जानकरी प्राप्त करें।

रीपर के प्रकार

रीपर मुख्यतः दो तरह के होते हैं।

  • स्वचालित रीपर : इस तरह के रीपर में इंजन लगे होते हैं।

  • ट्रैक्टर चालित रीपर : इस तरह के रीपर में इंजन नहीं लगे होते हैं। इसे ट्रैक्टर में जोड़ कर चलाना पड़ता है।

रीपर प्रयोग करने के लाभ

  • फसल की कटाई में समय की बचत होती है।

  • मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।

  • यह मशीन फसलों की कटाई के बाद उसे एक कतार में बिछा देता है। जिससे किसानों को फसल बांध कर ले जाने में आसानी होती है।

  • इससे भूमि की सतह से करीब 3 से 8 इंच की ऊंचाई पर फसलों की कटाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ