रेन वाटर हार्वेस्टिंग को वर्षा जल संचयन भी कहते हैं। पृथ्वी पर जल स्तर में लगातार कमी होती जा रही है। हमारे देश में कई क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं कई क्षेत्रों में भयंकर सूखा होने के कारण एक-एक बूंद के लिए हमें संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग एक बेहतर विकल्प है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग और क्या हैं इसके फायदे? अगर आप अभी तक इन सवालों के जवाब से अवगत नहीं हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए। यहां से हम रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। साथ ही कृषि क्षेत्रों में इससे होने वाले लाभ पर भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग?
इस विधि के द्वारा वर्षा के जल को संरक्षित किया जाता है। वर्षा के जल को अपनी आवश्यकता के अनुसार हम विभिन्न कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।
कृषि क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्या फायदे हैं?
सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने पर या सूखे की स्थिति में हम वर्षा के संरक्षित जल के द्वारा पौधों की सिंचाई कर सकते हैं।
वर्षा के जल से फसलों की सिंचाई करने पर सिंचाई के लिए पानी पर होने वाले खर्च में कमी आती है।
पशुओं के पीने के लिए भी हम वर्षा के संरक्षित जल का प्रयोग कर सकते हैं।
पशुओं को नहलाने के लिए वर्षा के जल का उपयोग किया जा सकता है।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्या फायदे हैं?
वर्षा के संरक्षित जल का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर सकते हैं।
वर्षा के जल को संरक्षित कर के घर की साफ-सफाई, स्नान करना, कपड़े धोना, बरतन साफ करना जैसे कई घरेलु कार्य भी किए जा सकते हैं।
वर्षा के पानी को भूमि के अंदर भेज कर हम जमीन के अन्दर मौजूद मीठे पानी के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
वर्षा का जल प्रयोग करने से सप्लाई का पानी या भूमि के अंदर के पानी की बचत होती है।
यह भी पढ़ें :
सिंचाई के विभिन्न तरीकों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। अपने आने वाले पोस्ट में हम रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां साझा करेंगे। तब तक पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions