पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

रेन गन : सिंचाई एवं छिड़काव की आधुनिक मशीन

रेन गन : सिंचाई एवं छिड़काव की आधुनिक मशीन

उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त करने के लिए किसानों को दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में किसानों की मदद के लिए एवं कृषि कार्यों को आसान बनाने के लिए कई आधुनिक कृषि उपकरण इजाद किए जा रहे है। हम खेती चाहे किसी भी फसल की करें, अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता होती है। सिंचाई कार्य को आसान बनाने के लिए बाजार में कई तरह के सिंचाई यंत्र उपलब्ध हैं। जिनमे से एक है रेन गन सिंचाई यंत्र। यह एक आधुनिक कृषि यंत्र है, जिससे बहुत कम समय में फसलों की सिंचाई की जा सकती है। इस यंत्र से वर्षा की तरह जल का छिड़काव होता है, जिससे पूरे खेत में एक सामान सिंचाई होती है। आइए रेन गन सिंचाई यंत्र के फायदों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

रेन गन के फायदे

  • सिंचाई में आसानी होती है।

  • फसलों की सिंचाई में लागत एवं समय की बचत होती है।

  • मशीन के रख-रखाव में आसानी होती है।

  • रेन गन मशीन को 0 से 360 डिग्री तक घुमा कर सिंचाई की जा सकती है।

  • इस यंत्र से एक मिनट में 211 लिटर तक पानी का छिड़काव कर सकते हैं।

  • रेन गन मशीन से पानी के बहाव की दूरी को नियंत्रित कर सकते हैं।

  • रेन गन से पानी की बौछार होती है, जिससे खेत में कहीं सूखा नहीं रहता है।

  • इस यंत्र के द्वारा पानी में घुलनशील उर्वरक का भी छिड़काव किया जा सकता है।

  • वर्षा की तरह पानी का छिड़काव होने के कारण पत्तियों पर लगे धूल साफ हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें :

  • हैप्पी सीडर कृषि यंत्र से पराली प्रबंधन के साथ गेहूं की बुवाई होगी आसान। इसकी अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

25 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ