पोस्ट विवरण
सुने
कृषि तकनीक
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

रबी फसलों को नीलगाय से बचाने के तरीके

रबी फसलों को नीलगाय से बचाने के तरीके

इस समय लगभग सभी किसानों के खेतों में रबी फसलें लगी हुई हैं। बेहतर फसल प्राप्त करने के लिए नर्सरी तैयार करने से ले कर फसल की कटाई तक किसानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार फसलें कीट, रोगों एवं खरपतवारों की अधिकता से भी प्रभावित होती हैं। इन सब के अलावा कई क्षेत्रों के किसान इन दिनों एक नई परेशानी से जूझ रहे हैं। यह परेशानी है नीलगाय, बंदर, जैसे आवारा पशुओं का फसलों पर हमला। किसानों के लिए फसलों को आवारा पशुओं से बचाना बहुत कठिन होता जा रहा है। अगर आपकी खेत में भी नीलगाय एवं अन्य पशुओं का हो रहा है आतंक तो इससे छुटकारा पाने के तरीके यहां से देखें।

रबी फसलों को नीलगाय से बचाने के तरीके

  • नीलगाय एवं अन्य आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत के चारो तरफ कटीले तार से घेरा बनाएं। इससे जानवरों के खेत में आने का प्रयास करते समय कटीले तार चुभते हैं और जानवर पीछे हट जाते हैं।

  • खेत के चारों तरफ लगाए गए तार में सोलर झटका मशीन लगाएं। इससे तार को छूते ही पशुओं को 10 हजार वाट का झटका लगता है। जिससे जानवर पीछे हटने लगते हैं।

  • आप चाहें तो खेत के चारों तरफ पतली जाली भी लगा सकते हैं।

  • इसके अलावा फसलों के चारों तरफ बांस एवं कपड़े से घेराव भी कर सकते हैं। इससे फसलों का ठंडी हवाओं से भी बचाव होता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दीगई जानकारी जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए अपनी फसल को नीलगाय से बचा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ