पोस्ट विवरण
सुने
मक्का
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

रबी मक्का : उपयुक्त जलवायु, बुवाई का समय एवं बीज दर

रबी मक्का : उपयुक्त जलवायु, बुवाई का समय एवं बीज दर

मोटे अनाजों में मक्का की खेती प्रमुखता से की जाती है। इसकी खेती खरीफ मौसम के साथ रबी मौसम में भी की जाती है। इस रबी मौसम में अगर आप भी मक्का की खेती करना चाहते हैं तो अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए उपयुक्त जलवायु, बुवाई का समय एवं बीज की मात्रा यहां से देख सकते हैं।

उपयुक्त जलवायु

  • मक्के की उन्नत खेती विभिन्न जलवायु में की जा सकती है।

  • इसकी खेती के लिए उष्ण एवं आर्द्र जलवायु सर्वोत्तम है।

  • सिंचाई के लिए बेहतर प्रबंध होने पर इसकी खेती ठंड के शुरुआत में भी की जाती है।

बुवाई का समय

  • रबी मक्का की बुवाई के लिए सितंबर-अक्टूबर का महीना सबसे अच्छा होता है।

  • नवंबर महीने के मध्य तक इसकी बुवाई की जा सकती है।

बीज की मात्रा

  • प्रति एकड़ जमीन में खेती के लिए करीब 8 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़ें :

  • रबी मक्का की खेती के लिए खेत की तैयारी एवं भूमि उपचारित करने की विधि यहां से देखें।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें। इसके साथ ही इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। रबी मक्के की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

35 Likes
11 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ