पोस्ट विवरण
रबी मक्का : खेती से पहले जानें इसकी उन्नत किस्में
रबी मक्का : खेती से पहले जानें इसकी उन्नत किस्में
मोटे अनाजों में मक्का की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसकी खेती खरीफ के साथ रबी मौसम में भी सफलतापूर्वक की जाती है। मक्के के पौधों से प्राप्त भुट्टे को खाने के अलावा इससे आटा, पॉप कॉर्न, आदि भी तैयार किया जाता है। इसके साथ ही मक्के की खेती बेबी कॉर्न प्राप्त करने के लिए भी की जाती है। रबी मौसम में मक्का की खेती के लिए सितंबर-अक्टूबर महीने में फसल की बुवाई करनी चाहिए। आइए रबी मक्का की उन्नत किस्मों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
रबी मक्का की उन्नत किस्में
-
आजाद उत्तम : रबी मौसम में खेती के लिए यह उपयुक्त किस्म है। इसके पौधों की लम्बाई करीब 7 फीट होती है। पौधों के मध्य भाग से भुट्टे आने लगते हैं। बीज की रोपाई के 75 से 80 दिनों बाद फसल की कटाई की जा सकती है। प्रति एकड़ भूमि से 16 क्विंटल तक पैदावार होती है।
-
एच.एम 10 : इस किस्म की रबी मौसम के साथ खरीफ मौसम में भी की जाती है। इसके पत्ते पतले एवं मजबूत होते हैं। भुट्टों का आकार लम्बा होता है। रबी मौसम में खेती करने पर 170 दिनों में फसल पक कर तैयार हो जाती है। प्रति एकड़ भूमि में 36 क्विंटल तक पैदावार होती है।
-
एच क्यू पी एम 5 : इस किस्म की खेती भी रबी के साथ खरीफ मौसम में भी की जाती है। खरीफ मौसम की तुलना में रबी मौसम में फसल को तैयार होने में अधिक समय लगता है। हालांकि उत्पादन रबी मौसम में अधिक होता है। खरीफ मौसम में फसल 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है। वहीं रबी मौसम में फसल को तैयार होने में 170 से 180 दिनों का समय लगता है। इस किस्म के पौधे मजबूत होते हैं। इसलिए पौधों के गिरने की समस्या कम होती है। रबी मौसम में प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 32 से 36 क्विंटल तक पैदावार होती है।
-
गंगा 11 : इस किस्म की रबी एवं खरीफ दोनों मौसम में सफलतापूर्वक की जा सकती है। बीज की रोपाई के 100 से 105 दिनों बाद फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है। प्रति एकड़ भूमि से 24 से 28 क्विंटल तक पैदावार होती है।
यह भी पढ़ें :
-
मक्के की फसल को पत्ती छेदक कीट से बचाने के सटीक उपाय जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए मक्के की इन किस्मों की खेती करके बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। रबी मक्का की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ