Details
रबी मौसम में खेती के लिए प्याज की उन्नत किस्में
Author : Dr. Pramod Murari

प्याज की खेती रबी एवं खरीफ दोनों मौसम में की जाती है। खरीफ मौसम की तुलना में रबी मौसम में प्याज की खेती अधिक की जाती है। इसके साथ इस मौसम में प्याज की खेती करने पर पैदावार भी अधिक होती है। इसकी बेहतर फसल प्राप्त करने के लिए कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए रबी मौसम में खेती के लिए प्याज की कुछ बेहतरीन किस्मों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
रबी मौसम में खेती के लिए प्याज की उन्नत किस्में
-
भीमा शक्ति : इस किस्म की खेती रबी एवं खरीफ दोनों मौसम में की जाती है। इस किस्म के कंदों का रंग लाल होता है। इस किस्म के प्याज की भंडारण क्षमता अधिक होती है। कंद की रोपाई के 125 से 135 दिनों बाद फसल खुदाई के लिए तैयार हो जाती है। रबी मौसम में इसकी खेती करने पर 112 से 120 क्विंटल तक पैदावार होती है।
-
पूसा रेड : इस किस्म के गोल एवं चपटे आकार के होते हैं। कंदों का रंग हल्का लाल होता है। बुवाई के करीब 125 से 140 दिनों बाद फैला की खुदाई की जा सकती है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 100 से 120 क्विंटल तक पैदावार होती है।
-
एग्री फाउंड लाइट रेड : इस किस्म के कंद गोल एवं हल्के लाल रंग के होते हैं। कंदों का आकार मध्यम से बड़ा होता है। फसल को तैयार होने में 120 से 125 दिनों का समय लगता है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर कम से कम 120 क्विंटल एवं अधिकतम 160 क्विंटल तक प्याज की पैदावार होती है।
यह भी पढ़ें :
-
प्याज की रोपाई की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठाते हुए प्याज की इन किस्मों की खेती कर के बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
18 Likes
1 Comment
31 October 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App