पोस्ट विवरण
सुने
प्याज
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

प्याज की रोपाई कैसे करें?

प्याज की रोपाई कैसे करें?

प्याज की खेती करते समय कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। इनमे से एक है पौधों की रोपाई। पौधों की रोपाई में लापरवाही करने से फसल की गुणवत्ता एवं उपज पर प्रतिकूल असर होता है। अगर आप इस रबी के मौसम में प्याज की खेती कर रहे हैं तो मुख्य खेत में पौधों की रोपाई की जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

  • मुख्य खेत में प्याज की रोपाई से पहले पौधों को नर्सरी में तैयार किया जाता है।

  • रबी मौसम में नर्सरी में करीब 8 से 9 सप्ताह में पौधे तैयार हो जाते हैं।

  • मुख्य खेत में पौधों की रोपाई से पहले जड़ों को 9 प्रतिशत कार्बेन्डाजिम या ट्राइकोडर्मा के घोल में भिगोना चाहिए। इससे पौधों को कई रोगों एवं कीटों के प्रकोप से बचाया जा सकता है।

  • पौधों की रोपाई क्यारियों में करनी चाहिए।

  • सभी क्यारियों के बीच 15 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए।

  • पौधों से पौधों के बीच 10 सेंटीमीटर की दूरी रखें।

  • पौधों की रोपाई के 3-4 दिन बाद हल्की सिंचाई करें।

  • खेत में जल जमाव न होने दें।

यह भी पढ़ें :

प्याज की रोपाई के समय इस पोस्ट में बताई गई बातों पर अमल कर के आप प्याज की बेहतर फसल प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी प्याज की अच्छी फसल प्राप्त कर सकें। इसकी खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

40 Likes
3 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ