Details
प्याज की फसल को इस तरह बचाएं रस चूसक कीट से
Author : Surendra Kumar Chaudhari

रस चूसक कीट प्याज की फसल के लिए बहुत हानिकारक है। इन कीटों का प्रकोप होने पर पैदावार में भारी कमी आती है। अगर आप प्याज की खेती कर रहे हैं तो फसल को थ्रिप्स एवं माइट जैसे रस चूसक कीटों से बचाने के तरीके यहां से देखें।
-
थ्रिप्स : यह कीट सफेद, भूरे या हलके पीले रंग के होते हैं। इनका आकार 1 से 2 मिलीमीटर लम्बा होता है। यह प्याज एवं लहसुन की कोमल पत्तियों का रस चूसते हैं। जिससे पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं और पत्तियों पर सफेद रंग के धब्बे नजर आने लगते हैं। धीरे-धीरे पौधों का विकास रुक जाता है और कंद के आकार की वृद्धि में भी बाधा आती है। इस कीट से बचने के लिए प्रति एकड़ खेत में 4 से 5 स्टिकी ट्रैप लगाएं। थ्रिप्स पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात हॉक मिलाकर छिड़काव करें। इसके अलावा 15 लीटर पानी में 5 मिलीलीटर इमिडाक्लोप्रिड मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।
-
माइट : आकार में छोटे यह कीट पदों का रस चूस कर फसल को क्षति पहुंचाते हैं। माइट का प्रकोप होने पर पत्तियों पर धब्बे नजर आने लगते हैं और पौधों का विकास रुक जाता है। माइट पर नियंत्रण के लिए प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर डाइमेथोएट 30 ई.सी मिलाकर छिड़काव करें। इसके अलावा नीम के तेल का छिड़काव करने से भी इस कीट पर नियंत्रण किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :
-
प्याज के पौधों को बैंगनी धब्बा रोग से बचाने के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी प्याज की फसल को रस चूसक कीटों से बचा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
17 Likes
2 Comments
2 April 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App