पोस्ट विवरण
सुने
धान
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

पूसा बासमती-1509 : धान की बेहतरीन किस्म एवं इसकी विशेषताएं

पूसा बासमती-1509 : धान की बेहतरीन किस्म एवं इसकी विशेषताएं

देश के अधिकतर किसान धान की खेती करते हैं। इसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। इसके चलते पानी का स्तर कम होता जा रहा है। इसके चलते कई किसान ऐसे है जो धान की खेती नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम किसानों को धान की पूसा बासमती 1509 किस्म के बारे में बताएंगे। इसकी खेती में पानी की कम लागत लगती है और बेहतर उत्पादन होता है। तो आइये जानते हैं विस्तार से।

पूसा बासमती 1509 धान की विशेषताएं

  • पूसा बासमती किस्म कम समय और कम पानी में अधिक पैदावार देती है।

  • प्रत्येक पौधे में 22 से 25 कल्ले निकलते हैं।

  • इस किस्म के धान की गुणवत्ता अच्छी होती है।

  • फसल 110 से 115 दिन में पककर तैयार हो जाती है।

  • इसकी सुगंध अच्छी होती है और चावल भी लंबा होता है।

  • यह किस्म बौनी है, इसमें लांजिग का कम खतरा होता है।

  • फसल पकने के दौरान इसके दाने नहीं झड़ते हैं।

  • यह किस्म पर्ण झुलसा व भूरा धब्बा रोग के प्रति प्रतिरोधक होती है।

खेती के लिए क्यों करें इस किस्म का चयन?

  • किसानों को इसकी 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमत मिलती है।

  • एक एकड़ खेत में 20 से 25 क्विंटल की पैदावार होती है।

  • किसानों को एक एकड़ खेत में 75000 रुपये तक का मुनाफा प्राप्त  होता है।

  • विदेशों में इस किस्म के धान की अच्छी मांग है।

यह भी पढ़ें :

आशा है कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें और धान की पूसा बासमती 1509 किस्म की खेती कर, फसल से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। इससे संबंधित यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।




5 Likes
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ