पोस्ट विवरण
सुने
पत्ता गोभी
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

पत्ता गोभी की खेती से पहले जान लें यह बातें

पत्ता गोभी की खेती से पहले जान लें यह बातें

पत्ता गोभी की खेती भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में की जाती है। इसमें कैल्शियम, पोटास, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन के साथ कई तरह के खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसका उपयोग सब्जी बनाने के साथ सलाद बनाने में भी किया जाता है। इसके साथ ही इसकी पत्तियों से विभिन्न व्यंजनों की सजावट भी की जाती है। बाजार में मांग अधिक होने के कारण इसकी खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित होती है। आइए इसकी खेती से पहले कुछ महतवपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें।

पत्ता गोभी की बुवाई के लिए उपयुक्त समय

  • इसकी अगेती किस्मों की बुवाई के लिए अगस्त-सितम्बर का महीना उपयुक्त है।

  • इसकी पछेती किस्मों की बुवाई के लिए सितम्बर-अक्टूबर महीने में करनी चाहिए।

  • पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी खेती मार्च से जून महीने में की जाती है।

उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु

  • इसकी खेती के लिए काली एवं दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त है।

  • मिट्टी का पी.एच. स्तर 5.5 से 6.5 के बीच होना चाहिए।

  • बेहतर पैदावार के लिए ठंडे एवं आद्र जलवायु की आवश्यकता होती है

  • इसकी खेती के लिए ठंड का मौसम उपयुक्त है। इसके पौधे पाला को आसानी से सहन कर सकते हैं।

  • गर्मी के मौसम में खेती करने पर इसके पत्ते खुल जाते हैं। इसके साथ ही इसके वजन एवं स्वाद पर भी प्रतिकूल असर होता है।

यह भी पढ़ें :

पत्ता गोभी की फसल को हीरक कीट से बचने के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकरी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

15 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ