पोस्ट विवरण
सुने
पत्ता गोभी
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

पत्ता गोभी : कैबेज मॉथ कीट पर नियंत्रण

पत्ता गोभी : कैबेज मॉथ कीट पर नियंत्रण

कैबेज मॉथ यानी पतंगा कीट (ममेस्ट्रा ब्रासिका) से पत्ता गोभी के अलावा सेम, लहसुन, प्याज, मटर, आलू, सोयाबीन, टमाटर, आदि कई फसलों को भी नुकसान होता है। पत्ता गोभी की फसल को इस कीट से बचाने के लिए नियंत्रण के तरीके यहां से देखें। इसके साथ ही आप यहां से कीट की पहचान एवं प्रकोप के लक्षण की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कीट की पहचान

  • मादा कीट पत्तियों की सतह पर समूह में अंडे देती हैं।

  • यह अंडे सफेद एवं आकर में गोल होते हैं।

  • अंडों से निकलने वाली सुंडियों के शरीर पर बाल नहीं होते।

  • इनका रंग पीला-हरा या भूरा-हरा होता है।

प्रकोप का लक्षण

  • यह कीट पत्ता गोभी की पत्तियों को खा कर फसल को नष्ट करते हैं।

  • प्रभावित गोभी के अंदर छोटे-छोटे छेद एवं सुरंग नजर आने लगते हैं।

  • कुछ समय बाद पत्तियां जालीदार नजर आने लगती हैं।

  • यह कीट जहां छेद करके अंदर जाते हैं वहां कीटमल देखे जा सकते हैं।

नियंत्रण के तरीके

  • यदि संभव हो तो अंडों को इकट्ठा करके नष्ट कर दें।

  • कीट-पतंगों को आकर्षित करने के लिए खेत में फेरोमोन ट्रैप लगाएं।

  • खेत की नियमित साफ-सफाई करें एवं खरपतवार नष्ट करें।

  • नियमित रूप से समय- समय पर खेत की निगरानी करें। जिससे इस कीट को प्रारम्भिक अवस्था मे ही नियंत्रित किया जा सके।

  • इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ खेत में  50 मिलीलीटर देहात कटर या साइपरमेथ्रिन 10 प्रतिशत ई.सी. की 250 मिली मात्रा 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी पतंगा कीट पर नियंत्रण के लिए कारगर साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। पत्ता गोभी की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

28 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ