Details
पशुपालन : जानें सबसे अधिक मुनाफा देने वाले पशुधन
Author : Surendra Kumar Chaudhari

किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुधन सबसे अच्छा विकल्प है। कई क्षेत्रों में आज भी पशु पालन आजीविका का मुख्य स्रोत है। हमारे देश में सदियों से गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट, बतख, मुर्गी, बटेर, मछली, रेशम कीट, मधुमक्खी, आदि का पालन किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं किसानों के लिए सबसे अधिक लाभदायक पशुधन कौन सा है? अगर नहीं जानते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान दे पढ़ें। यहां से आप सबसे अधिक मुनाफा देने वाले पशुधन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
-
डेयरी फार्मिंग : दुग्ध उत्पादन के लिए हमारे देश में सदियों से गाय एवं भैंस का पालन किया जाता है। केवल दूध ही नहीं, दूध से पनीर, घी, आदि तैयार कर के भी अच्छी कमाई की जा सकती है। इसके साथ ही जैविक खेती के बढ़ते चलन के साथ गोबर की भी मांग भी होने लगी है। इस व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति गोबर की बिक्री कर के भी मुनाफा कमा सकते हैं।
-
बकरी पालन : बकरी पालन किसानों की आय को बढ़ाने का एक अच्छा स्रोत है। बकरी के मांस की मांग बाजारों में हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही बकरी का दूध बेचकर भी किसान मोटी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। अन्य पशुओं की तुलना में बकरी के रख-रखाव में लागत भी कम आती है।
-
मछली पालन : हर दिन बढ़ती मछली की खपत के कारण इस व्यवसाय से जुड़ कर छोटे किसान भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से भी कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की गई है। एक्वापोनिक तकनीक के द्वारा फसलों की खेती के साथ मछली पालन कर के आसानी से अतिरिक्त आय प्राप्त किया जा सकता है।
-
रेशम कीट पालन : इस व्यवसाय को सेरीकल्चर के नाम से भी जाना जाता है। रेशम कीट पालन से कम समय में अधिक आय की प्राप्ति होती है। इस उद्योग में कई गतिविधियां शामिल हैं। जिनमें कीट के आहार के लिए वृक्ष लगाना, कीट का पालन करना, रेशम की सफाई करना, सूत काटना, सूत से कपड़े का निर्माण करना, आदि शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए यह रोजगार का एक अच्छा स्रोत है।
-
मोती की खेती : बाजार में मोतियों की बढ़ती कीमत के कारण इन दिनों मोती की खेती की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। असली मोती की कीमत हजारों में होती है। इसके अलावा सीप से कई सजावटी वस्तुएं एवं इत्र बनाई जाती हैं। किसान मोती निकालने के बाद सीप को स्थानीय बाजार में बेच कर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
11 Likes
1 Comment
10 December 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App