Details

पशुओं के लिए संतुलित आहार का महत्व

Author : Dr. Pramod Murari

पशुओं को संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है। पशुओं का मुख्य आहार चारा होता है। लेकिन चारे से पशुओं को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं होती है। पशुओं के आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज, आदि कई पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए है। इस पोस्ट के द्वारा आज हम पशुओं के लिए संतुलित आहार के महत्व की जानकारी साझा कर रहे हैं। यदि आप पशु पालन करते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

पशुओं के लिए संतुलित आहार क्यों आवश्यक है?

  • संतुलित आहार से पशुओं का स्वास्थ्य सही रहता है और कई हानिकारक रोगों से बचाव होता है।

  • संतुलित आहार से पशुओं का सही विकास होता है।

  • दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है।

  • प्रजनन क्षमता में भी वृद्धि होती है।

पशुओं के आहार में क्या शामिल करें?

  • पशुओं के आहार में हरी घास एवं सूखे चारे के अलावा कई अन्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

  • पशुओं के लिए आहार तैयार करते समय 25 से 35 प्रतिशत खली, 25 से 35 प्रतिशत मोटे अनाज, 10 से 30 प्रतिशत भूसी या चोकर के साथ 2 प्रतिशत साधारण नमक भी मिलाएं।

पशुओं को कौन सा आहार दें?

  • पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए उनके आहार में 'देहात खुराक' शामिल करें।

  • इससे पशुओं की पाचन क्रिया मजबूत होती है और दुग्ध उत्पादन की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।

  • देहात खुराक पशुओं के विकास में सहायक है और यह पशुओं को हर वर्ष एक स्वस्थ बछड़े को जन्म देने में सक्षम बनाता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य कृषकों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य कृषकों तक भी यह जानकारी पहुंच सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

37 Likes

5 Comments

5 February 2021

share

No comments

Ask any questions related to crops

Ask questions
Call our customer care for more details
Take farm advice

Ask Help