पोस्ट विवरण
सुने
परवल
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

परवल में फल सड़न की समस्या एवं रोकथाम के उपाय

परवल में फल सड़न की समस्या एवं रोकथाम के उपाय

परवल कई पोषक तत्वों से भरपूर एक पौष्टिक सब्जी है। इसकी फसल में बहुत सी बीमारियों एवं कीटों का प्रकोप देखने को मिलता है। ऐसी ही एक समस्या है फल सड़न रोग। इस समस्या के कारण परवल का उत्पादन 30 से 40 प्रतिशत घट जाता है। इसके साथ ही इसकी गुणवत्ता पर भी असर देखने को मिलता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम किसानों को फल सड़ने की समस्या के लक्षण एवं उपाय के तरीके बताएंगे। जिसे अपनाकर किसान फसल से बेहतर पैदावार ले सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

परवल में फल सड़न की समस्या के कारण एवं लक्षण

  • यह समस्या मुख्यत : फलों की मक्खी एवं फल सड़न रोग के कारण होता है।

  • इसमें परवल के फल सड़ जाते हैं।

  • यह रोग खेत या भंडारण, कहीं भी लग सकता है।

  • बारिश के मौसम में भी परवल के फल फफूंद और रस चूसक कीट के कारण सड़ने लगते हैं।

  • इस समस्या के कारण फलों पर गहरे भूरे या काले रंग के धब्बे बनते हैं।

  • रस चूसक कीट फलों के गूदे को खा जाते हैं।

  • जिसके कारण फल सड़ जाता है।

  • सड़े हुए फलों पर रुई जैसी कवक दिखाई देती है।

  • फलों के सड़ने से इनमें बदबू आने लगती है।

  • फलों के जमीन के सम्पर्क में रहने से भी यह समस्या देखने को मिलती है।

नियंत्रण के उपाय

  • फसल में जरूरत से ज्यादा पानी न दें।

  • फलों को जमीन के सम्पर्क में आने से बचाएं।

  • इसके लिए जमीन पर पुवाल या सरकंडा बिछा दें।

  • प्रभावित फलों को इकट्ठा कर खेत के बाहर मिट्टी में दबा दें।

  • कीटों पर नियंत्रण के लिए बेल पर मैलाथियान 1 से 1.5 मिलीलीटर को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़कें।

  • तेज धूप में दवा का छिड़काव न करें।

  • फल सड़न रोग पर नियंत्रण लिए इंडोफिल एम 45 की 1 किलोग्राम मात्रा को 400 लीटर पानी में प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • सड़न रोग से फल को बचाने के लिए 10 ग्राम एसिटामिप्रिड 20 % एसपी या 20 ग्रा म कार्टैप हाइड्रोक्लोराइड 50 % एसपी तथा 35 ग्राम प्रिपनेब को 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें।

यह भी पढ़ें :

आशा है कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें और परवल के फलों को सड़ने से बचाकर, फसल से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। इससे संबंधित यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।



9 Likes
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ