पोस्ट विवरण
सुने
परवल
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

परवल की पत्तियों में पीलापन की समस्या का उचित समाधान

परवल की पत्तियों में पीलापन की समस्या का उचित समाधान

परवल एक कद्दू वर्गीय सब्जी है। इसकी खेती में कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिलती हैं। इनमें से एक है पत्तियों का पीला होना। इस समस्या का समय से समाधान न करने से फसल के उत्पादन पर असर पड़ता है। किसानों को मुनाफे की जगह नुकसान होता है। ऐसे में इसके नियंत्रण की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम इस समस्या के लक्षण एवं रोकथाम के उपाय जानते हैं। जानने के लिए पढ़िए यह आर्टिकल।

परवल की पत्तियों में पीलापन का कारण

  • मृदुरोमिल आसिता रोग

  • सुत्रकृमि

मृदुरोमिल आसिता रोग

  • इस रोग के कारण फसल की पत्तियों की ऊपरी सतह पर पीले रंग के धब्बे बनते हैं।

  • इन धब्बों के ठीक नीचे पत्तियों पर पानी से भरे दाग या धूल के रंग के फफूंद के जाल दिखाई देते हैं।

  • इस समस्या के कारण पत्तियां मर जाती हैं और बेल का विकास रुक जाता है।

  • रोकथाम के लिए प्रभावित पत्तियों को तोड़ कर अलग कर दें।

  • बेल पर इंडोफिल एम 45 की 1 किलोग्राम मात्रा को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ की दर से फसल पर छिड़काव करें।

सुत्रकृमि

  • इस कीट के कारण पौधों की जड़ों में गांठें बनने लगती हैं।

  • जिससे पत्तियों की ऊपरी सतह पर पीले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं।

  • इस समस्या के कारण पत्तियों का आकार छोटा रह जाता है।

  • सही समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पौधा सूख कर नष्ट हो जाता है।

  • रोकथाम के लिए प्रभावित पौधों को निकाल कर नष्ट कर दें।

  • फसल की बुवाई के 3 सप्ताह पहले एक एकड़ खेत में 10 क्विंटल नीम की खली या लकड़ी का बुरादा मिट्टी में मिलाएं।

पत्तियों में पीलापन की समस्या के रोकथाम के अन्य उपाय

  • उचित फसल चक्र अपनाएं।

  • प्रतिरोधी किस्मों का चयन करें।

  • बेलों को जमीन की सतह से ऊपर बांध कर रखें।

  • बेल के विकास के लिए उचित उर्वरकों का इस्तेमाल करें।

  • समय-समय पर निराई-गुड़ाई करें और खरपतवारों को नष्ट करते रहें।

  • खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें :

आशा है कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें और परवल की पत्तियों में पीलेपन की समस्या पर नियंत्रण कर, फसल से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। इससे संबंधित यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।


2 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ