पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

पराली प्रबंधन : इन कृषि यंत्रों से पाएं पराली से छुटकारा

पराली प्रबंधन : इन कृषि यंत्रों से पाएं पराली से छुटकारा

देश के किसनों के सामने पराली प्रबंधन एक बड़ी समस्या बन गई है। कई क्षेत्रों में किसान पराली से छुटकारा पाने के लिए उसे खेत में ही जला दिया करते हैं। जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा पराली जलाने पर रोक लगा दी गई है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पराली से निजात कैसे पाएं? इसका जवाब है आधुक मशीने। इन दिनों बाजार में कई तरह की मशीनें उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आसानी से पराली से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए इन मशीनों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

पराली काटने वाली मशीन

  • स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम : स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम एक छोटी मशीन है जिसमे कंबाइन लगा होता है। इसके द्वारा पराली की कटाई की जा सकती है।

  • मल्चर मशीन : मल्चर मशीन के द्वारा भी पराली को जड़ों से काटा जा सकता है। यह मशीन पराली को जड़ों से काट कर छोटे-छोटे टुकड़े कर के मिट्टी में फैलाती है।

पराली उठाने वाली मशीन

  • सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम : यह एक ऐसी आधुनिक मशीन है जिसमें ट्रेलर भी लगा होता है। यह मशीन खेत से पराली को काट कर उसे पीछे लगे ट्रेलर में भरती है। इस मशीन के द्वारा खेत से आसानी से पराली को हटाया जा सकता है। इससे पराली हटाने के लिए मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।

पराली को मिट्टी में दबाने वाली मशीन

  • रोटावेटर : इसे ट्रैक्टर में जोड़ कर चलाया जाता है। इस मशीन के द्वारा खेत की जुताई करने पर खेत में मौजूद पराली छोटे टुकड़ों में कट कर मिट्टी में मिल जाती है। कुछ समय बाद यह पराली सड़ कर मिट्टी में जीवांश की मात्रा को बढ़ाती है।

  • प्लाव : यह मशीन मिट्टी को गहराई से पलटने का काम करती है। जिससे मिट्टी अधिक उपजाऊ होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए पराली से छुटकारा पा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ