पोस्ट विवरण
सुने
कृषि तकनीक
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

पोर्टेबल ड्रिप सिंचाई किट : पानी की बचत के साथ होगी फसलों की सिंचाई

पोर्टेबल ड्रिप सिंचाई किट : पानी की बचत के साथ होगी फसलों की सिंचाई

इन दिनों कृषि क्षेत्र में आधुनिक यंत्रों के आविष्कार के एवं इस्तेमाल के कारण विभिन्न कृषि कार्यों को करना आसान हो गया है। लेकिन आज भी कई छोटे किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसका मुख्य कारण है कृषि यंत्रों की अधिक कीमतें। हालांकि किसानों की सुविधा के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाओं की शुरुआत की गई है, जिनके तहत किसानों को कम कीमतों पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं। बावजूद इसके आज भी कई छोटे किसान इन यंत्रों का उपयोग नहीं कर पाते हैं। छोटे किसनों की इस समस्या को दूर करने के लिए बाजार में पोर्टेबल ड्रिप सिंचाई किट उपलब्ध है। आइए पोर्टेबल ड्रिप सिंचाई किट पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है पोर्टेबल ड्रिप सिंचाई किट?

  • पोर्टेबल ड्रिप सिंचाई किट इजरायली कंपनी नेटाफिम के द्वारा तैयार की गई एक आधुनिक सिंचाई यंत्र है। कई अन्य ड्रिप सिंचाई किट की तुलना में इसकी कीमत कम है। जिससे कारण छोटे किसान भी इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

पोर्टेबल ड्रिप सिंचाई किट के फायदे

  • इस सिंचाई यंत्र के द्वारा 4,500 वर्ग मीटर भूमि में आसानी से सिंचाई की जा सकती है।

  • मशीन की कीमत कम होने के कारण कृषि में लागत कम आती है।

  • सिंचाई के समय पानी की बचत होती है।

  • सिंचाई के लिए मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।

  • पौधों की जड़ों तक आसानी से पानी पहुंचाया जा सकता है।

  • पोर्टेबल होने के कारण इसके रख-रखाव एवं एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में सुविधा होती है।

  • वजन कम होने के कारण खेतों में इंस्टॉल (लगाने) में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको सी पोस्ट में दी है जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

5 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ